फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two died while playing pubg game on railway track with earphones  

कानपुर: कान में लीड लगाकर रेलवे ट्रैक पर खेल रहे थे पबजी, दो भाइयों की मौत

Sat, 02 Apr 2022 02:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 02 Apr 2022 02:14 PM IST
सार

कानुपर जिले के चकेरी गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर लीड लगाकर मोबाइल फोन पर पबजी गेम खेल रहे दो भाइयों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
two died while playing pubg game on railway track with earphones  
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में चकेरी गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर शौच के लिए गए दो मौसेरे भाई कानों में लीड लगाकर प़बजी गेम खेल रहे थे। तभी तेज गति से आई ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे से घर के इकलौते चिराग बुझने से कोहराम मच गया। गांव में भी मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन

चकेरी गांव निवासी सगी बहन सुमन और मीरा की शादी गांव में ही हुई है। सुमन के पति हरिश्चंद्र की मौत हो चुकी है। उनका बेटा अंश (14) दो बहनों में इकलौता था। वहीं मीरा की शादी रामदेव से हुई। उनका एक 16 वर्षीय बेटा आर्यन था। आर्यन की एक बहन भी है। वे दोनों मां के साथ अपने नाना के घर ही रहते थे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पार्षद अजीत दिवाकर ने बताया कि दोनों कान में मोबाइल फोन की लीड लगाए थे। इसके साथ वे मोबाइल पर पब्जी गेम खेलने के शौकीन थे। रेलवे क्रॉसिंग का एक ट्रैक क्रॉस करने के बाद वे दूसरे ट्रैक पर बैठे थे। तभी प्रयागराज से कानपुर की ओर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। जीआरपी और चकेरी पुलिस ने उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed