{"_id":"5f9059438ebc3e9bf733c251","slug":"two-died-in-road-accident-in-unnao-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से लोडर सवार दो लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से लोडर सवार दो लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
Wed, 21 Oct 2020 09:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 21 Oct 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने लोडर को टक्कर मार दी। हादसे में लोडर सवार वृद्ध समेत दो लोगों की मौत और तीन लोग घायल हो गए। मृतकों में एक लखनऊ और दूसरा गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र का है।
लोकनगर निवासी अतुल सिंह लोडर चालक है। बुधवार दोपहर वह लोडर लेकर लखनऊ से कानपुर जा रहा था। लोडर में उसके अलावा चार अन्य लोग बैठे थे। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बंथर चौराहे से आगे पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने लोडर में टक्कर मार दी।
इससे लोडर पलट गया। लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के अर्जुनगंज अमामऊ निवासी रामशंकर 65 की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने अन्य चार घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां गंगाघाट थाना क्षेत्र के मंशाखेड़ा गांव निवासी शंकर निषाद (40) पुत्र तुला की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
घायलों मे बाराबंकी के जैंगाबाद गांव निवासी तौकीर (19) पुत्र अकील, मसौली निवासी लालमोहम्मद पुत्र जान मोहम्मद व एक अन्य युवक का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग निकला।