फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two died in road accident in unnao

मातम में बदली खुशियां, तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आकर स्कूटी सवार 2 दोस्तों की मौत

Sun, 29 Jul 2018 12:22 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 29 Jul 2018 12:22 AM IST
two died in road accident in unnao
मृतक जगन्नाथ पांडेय और जावेद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज टोल बैरियर के निकट तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में स्कूटी सवार दो युवक आ गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया है। स्कूटी चला रहा युवक हादसे के वक्त हेलमेट लगाए था। दोनों दोस्त थे।

 
लखनऊ के चिनहट बाजार के रामलीला मैदान के पास विधायक चौराहा निवासी जगन्नाथ पांडेय (27) पुत्र श्रीकृष्ण पांडेय नवाबगंज टोल प्लाजा के पास स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज की कैंटीन में खाना बनाने का काम करता था। शुक्रवार को उसने चिनहट निवासी दोस्त जावेद (24) पुत्र मो. सलीम को बुलाया था। जावेद अपनी स्कूटी से मेडिकल कॉलेज आया था।


रात करीब 11:30 बजे कैंटीन बंद होने के बाद दोनों लखनऊ लौट रहे थे। लखनऊ-कानपुर हाईवे के नवाबगंज टोल बैरियर के निकट विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि जगन्नाथ के भाई ने पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पिकअप को कब्जे में ले लिया है। चालक और पिकअप मालिक तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

 

दोनों थे जिगरी दोस्त

two died in road accident in unnao
डेमो पिक
पांच भाईयों में दूसरे नंबर का था जगन्नाथ
हादसे का शिकार हुआ जगन्नाथ तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। वह एक साल पहले ही लखनऊ के रामस्वरूप मेडिकल कॉलेज से ट्रांसफर होकर नवाबगंज के सरस्वती मेडिकल कॉलेज आया था। बेटे की मौत से मां अन्नपूर्णा व अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

मातम में बदली खुशियां
जगन्नाथ के भतीजे आयुष पुत्र सोनू का रविवार को जन्म दिवस है। शनिवार को घर में रामायण कार्यक्रम था। उसी में शामिल होने वह घर जा रहा था। मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। खुशियां मातम में बदल गईं। जगन्नाथ अविवाहित था।

दो भाईयों में बड़ा था जावेद
जावेद दो भाईयों में बड़ा था। वह चिनहट में ठेके पर टेंपो चलवाता था। बेटे की मौत से मां बेबी व अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। जावेद भी अविवाहित था।

दोनों थे जिगरी दोस्त
जगन्नाथ और जावेद दोनों जिगरी दोस्त थे। परिजनों के मुताबिक दोनों साथ ही रहते थे। जब से जगन्नाथ की नौकरी लग गई तब से अलग-अलग रहने लगे थे लेकिन दोनों का एक-दूसरे से मिलना जुलना था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed