फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two died and two injured in road accident in hardoi

यूपी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर व कार की भिड़ंत में प्रधान पुत्र समेत दो लोगों की मौत, दो घायल

Mon, 22 Feb 2021 12:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 22 Feb 2021 12:36 PM IST
विज्ञापन
two died and two injured in road accident in hardoi
हरदोई में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले के लोनार कोतवाली क्षेत्र में कटरा बिल्हौर मार्ग पर सौरगपुर पुलिया के पास रविवार देर रात कार व कंटेनर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में प्रधान पुत्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जबकि घायलों के परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए हैं। पाली थाना क्षेत्र के चकौती गांव निवासी पवन उर्फ योगेंद्र सिंह (26) मनोहर के बेटे का जन्म हुआ था। रविवार को बेटे की छठी थी। उसने बेटे की खुशी में दोस्तों को दावत दी थी। देर शाम पवन अपने साथी प्रधान पुत्र प्रदीप यादव (28) पुत्र रघुवीर यादव, गांव के अजय (27) पुत्र अरविंद सिंह, सर्वेंद्र (26) पुत्र गुड्डू के साथ प्रदीप की कार से हरपालपुर स्थित एक ढाबे पर खाना खाने निकले थे।
विज्ञापन


खाना खाकर देर रात सभी वापस लौट रहे थे। रास्ते में लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कटरा बिल्हौर मार्ग सौरगपुर पुलिया के निकट कंटेनर ने कार में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में प्रदीप व पवन के गंभीर रूप से घायल होने से मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को पास में मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों के परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर चले गए। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है। सोमवार को पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed