फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two criminals of mafia don saleem gang arrested by up stf

माफिया डॉन सलीम गैंग के दो शातिरों को एसटीएफ ने उठाया, दिल्ली जेल में बंद है कुख्यात

Thu, 04 Apr 2019 09:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 04 Apr 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
two criminals of mafia don saleem gang arrested by up stf
पुलिस जीप (फाइल फोटो)
हरदोई दिल्ली जेल में बंद शातिर माफिया सलीम, सोहराव और रुस्तम के लिए काम करने वाले दो शातिरों को लखनऊ एसटीएफ की टीम ने बुधवार देर रात हरदोई-लखनऊ रोड पर संडीला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चंदौरी मोड़ के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों शातिरों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए दोनों शातिर रंगदारी वसूलने का कार्य सलीम गैंग के लिए करते थे। एसटीएफ लखनऊ के निरीक्षक अरुण कुमार सिंह को सर्विलांस और मुखबिर के जरिये बुधवार रात सूचना मिली थी कि शातिर सलीम गैंग के लिए काम करने वाले दो युवक हरदोई-लखनऊ रोड पर रहीमाबाद और संडीला के बीच से निकलेंगे।
विज्ञापन

लखनऊ लूट कांड में शामिल था गैंग

यह भी बताया गया था कि उक्त दोनों लखनऊ के हजरतगंज में 17 मार्च को हुई लूट में भी शामिल रहे थे। इस पर निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार सिंह, आरक्षी राजेश कुमार, राघवेंद्र तिवारी, शैलेंद्र उपाध्याय, सूरज कुमार, श्रीकृष्ण गिरि और अवनेंद्र बाजपेई के साथ लखनऊ रोड पर निकल पड़े।

देर रात लगभग साढ़े 10 बजे हरदोई-लखनऊ रोड पर संडीला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रहीमाबाद के निकट चंदौरी मोड़ पर स्कूटी से आ रहे दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया तो इनमें से एक ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। हरकत में आई पुलिस टीम ने दोनों शातिरों को पकड़ लिया और संडीला कोतवाली ले गई।

 

जमीन और मकान खरीदने में खपाया पैसा

यहां पुलिस टीम को पूछतांछ में पकड़े गए युवकों ने अपना नाम बहाउद्दीन उर्फ मिजबहाउद्दीन पुत्र निजामुद्दीन निवासी 263/84 बिल्लौचपुरा निकट पुराना फरीदी स्कूल और आलमीन पुत्र कय्यूम कुरैशी निवासी बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला जनपद लखनऊ बताया।

संडीला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जगदीश यादव की मानें तो प्राथमिक पूछतांछ में दोनों शातिरों ने बताया कि वह लोग सलीम गैंग के लिए कार्य करते हैं। दो मार्च 2019 को लखनऊ के हजरतगंज में हारुन और उसके साथी को बंधक बनाकर लूटपाट कर चुके हैं और रंगदारी के भी मामले दर्ज है। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने साथियों के नाम मीशम, फरहान, उमेर व सूफियान बताया।

इनके कब्जे से बरामद हुई स्कूटी के भी कोई कागज नहीं मिले। तलाशी में 5200 रुपये, दो मोबाइल फोन बरामद हुए। इसके अलावा दो तमंचा व कारतूस भी मिले। प्रभारी निरीक्षक संडीला ने बताया कि दोनों शातिरों ने यह भी बताया कि रंगदारी वसूलने से मिलने वाले रुपये को जमीन और मकान खरीदने में खपाया जाता है। दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed