{"_id":"5f6ec3e672e2dd42917d5bea","slug":"two-constables-on-bike-hit-by-unknown-vehicle-one-dies-on-spot-other-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: गश्त के दौरान सिपाहियों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: गश्त के दौरान सिपाहियों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल
Sat, 26 Sep 2020 10:00 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 26 Sep 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
घटना के बाद जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई के शाहबाद कोतवाली क्षेत्र में अल्लापुर तिराहा के निकट शुक्रवार आधी रात के बाद गश्त पर जा रहे बाइक सवार सिपाहियों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में सिपाही पूरन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी सिपाही दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दीपक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पूरन सिंह मूल रूप से बिजनौर जनपद के रहने वाले थे और वर्ष 2016 में सिपाही पद पर उनकी भर्ती हुई थी।
विज्ञापन
शाहाबाद कस्बे की जामा मस्जिद पुलिस चौकी में उनकी तैनाती थी। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक कपिल देव सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।