{"_id":"62fca997a9ad655717064dc6","slug":"two-constables-line-up-for-selling-stolen-iron-in-kanpur-investigation-on-inspector-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: एल्गिन मिल से कबाड़ चोरी का मामला, लोहा बेचने में दो सिपाही लाइन हाजिर, दरोगा पर भी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: एल्गिन मिल से कबाड़ चोरी का मामला, लोहा बेचने में दो सिपाही लाइन हाजिर, दरोगा पर भी जांच
Wed, 17 Aug 2022 02:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 17 Aug 2022 02:34 PM IST
सार
एल्गिन मिल से कबाड़ चोरी कर बेचने में ग्वालटोली थाने के दो सिपाही तीन दिन पहले रंगेहाथ पकड़े गए थे। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें एक दरोगा का नाम भी सामने आया था।
विज्ञापन
एल्गिन मिल फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बंद पड़ी एल्गिन मिल से कबाड़ चोरी कर बेचने के मामले में ग्वालटोली थाने के दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। दरोगा पर बैठा दी गई है। मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। एल्गिन मिल से लाखों रुपये का कबाड़ बेचा जा चुका है। कुछ स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी थी।
विज्ञापन
14 अगस्त की शाम को एक ई-रिक्शे से मिल से निकाला गया लोहा एक कबाड़ी की दुकान पर ले जाया गया। यहां दो सिपाही अनुज चौधरी व विकास की मौजूदगी थी। किसी ने इसका वीडियो बना लिया था। जांच में सामने आया कि दोनों सिपाही ही कबाड़ बिकवा रहे थे। इसमें दरोगा दिनेश तलान की भी भूमिका है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को हुई, जिसके बाद दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। दरोगा दिनेश पर जांच बैठी दी गई। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच के बाद सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है। दरोगा की भूमिका के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साक्ष्य मिलने पर उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन