फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two children were scorched after being hit by the current

करंट की चपेट में आकर दो बच्चे झुलसे

Mon, 19 Jul 2021 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two children were scorched after being hit by the current
बरौर। कस्बे में खेलते समय बिजली के पोल में लगे सपोर्टर तार को पकड़ लेने से दो बच्चे करंट की चपेट में आकर झुलस गए। आनन फानन में लाठी से दोनों को तार से अलग किया गया। बच्चों का स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराया गया।
विज्ञापन

बरौर के छम्मी नागर ने बताया कि दुकान के पास विद्युत पोल में सपोर्टर तार लगा है। जहां उसके छह वर्षीय बेटे राहुल के साथ अन्य बच्चे चबूतरे में खेल रहे थे। खेलते खेलते बेटे ने सपोर्टर तार पकड़ लिया, जिसमें वह करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

वहीं पर खड़े लोगों ने देखते ही लाठी से छुड़ाया। थोड़ी ही देर में उसी पोल के सपोर्टर तार को मोहल्ले के ही साहिल ने भी पकड़ लिया। वह भी करंट की चपेट में आ गया। उसे भी तार से छुड़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को इलाज के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। कस्बे के लालजी नागर, हरीलाल, मुन्ना, ओमबाबू, प्रेम बाबू ने बताया कि जानकारी देने के बाद भी तार में आ रहे करंट को सही नहीं कराया जाता है। वहीं अवर अभियंता राहुल गंगवार का फोन नहीं उठा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed