{"_id":"6331ac3d31170929915a6ee2","slug":"two-children-died-one-injured-as-uncontrolled-dcm-crushed-them-in-kanpur-dehat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: बेकाबू डीसीएम ने तीन बच्चों को कुचला, दो की मौत, परिजनों ने किया अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: बेकाबू डीसीएम ने तीन बच्चों को कुचला, दो की मौत, परिजनों ने किया अस्पताल में हंगामा
Mon, 26 Sep 2022 07:12 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर देहात
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर देहात
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 26 Sep 2022 07:12 PM IST
सार
थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि डीसीएम को जब्त कर चालक को पकड़ लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर तेजी व लापरवाही से डीसीएम चलाकर बच्चों की जान लेने वाले चालक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
हादसे में घायल बच्ची
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर-झांसी हाईवे पर जैनपुर के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने तीन बच्चों को कुचल दिया। इसके बाद वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में ट्यूशन पढ़कर लौट रहे साइकिल सवार दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं, एक बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चों की मौत से गुस्साएं परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने डीसीएम को जब्त कर चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
अकबरपुर के सराय निवासी बलराम शर्मा का बेटा अंश (9) पास के ही एक स्कूल में कक्षा एक में पढ़ता था। वह पड़ोस में रहने वाले आर्यन (7) के साथ सोमवार को जैनपुर में एक शिक्षक के घर ट्यूशन पढऩे गया था। आर्यन की बहन गुनगुन भी वहीं ट्यूशन पढ़ती है। शाम को अंश व आर्यन ट्यूशन पढ़कर साइकिल और गुनगुन पैदल घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
जैनपुर में पेप्सिको चौराहे के पास झांसी से कानपुर को आने वाली लेन पर तेज रफ्तार डीसीएम अचानक बेकाबू हो गई। चालक स्टेयरिंग नहीं संभाला सका और डीसीएम ने सर्विस रोड से आ रहे तीन बच्चों को कुचल दिया। इसके बाद डीसीएम डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसा देख राहगीरों ने मौके पर डीसीएम छोड़कर भाग रहे चालक को दबोच लिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस घायल तीनों बच्चों को जिला अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टर ने आर्यन व अंश को मृत घोषित कर दिया। गुनगुन का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। इधर, हादसे की सूचना पाकर पहुंचे तीनों बच्चों के परिजन आक्रोशित हो गए। चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। परिजनों की पुलिस से नोकझोक भी हुई।
थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि डीसीएम को जब्त कर चालक को पकड़ लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर तेजी व लापरवाही से डीसीएम चलाकर बच्चों की जान लेने वाले चालक पर कार्रवाई की जाएगी।