फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two children died after vaccination in Kanpur

टीकाकरण के बाद कानपुर में दो बच्चों की मौत से मचा हड़कंप, सीएमओ ने स्टाॅक सील कर दिए जांच के आदेश

Fri, 14 Aug 2020 03:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर (सरसौल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर (सरसौल) Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 14 Aug 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
two children died after vaccination in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल

उत्तर प्रदेश में कानपुर के सरसौल ब्लॉक के रामनगर और पताखेड़ा गांव में दो मासूम बच्चों की शुक्रवार को मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को टीका लगने के बाद विटामिन ए की खुराक दी गई थी। एक की उम्र 3 माह तथा दूसरे की 6 माह बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीएमओ डॉ. अनिल मिश्रा का कहना है कि टीके की जांच कराई जाएगी। जिस बैच के टीके बच्चों को लगे थे, उसे लगाने पर रोक लगा दी गई है। बच्चों का कोरोना टेस्ट होने के बाद उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन


गुरुवार से पूरे प्रदेश में बच्चों को विटामिन ए की खुराक देने का अभियान शुरू किया गया था। रामनगर गांव के गंगा राम के 3 माह के बच्चे को विटामिन ए की खुराक पिलाई गई थी। पताखेड़ा गांव के बड़े साहू के 6 माह के बेटे शिवांशु को टीके लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि शिवांशु के पैदा होने के बाद से कोई टीके नहीं लगे थे। परिवार के लोगों का आरोप है कि विटामिन की खुराक देने और टीके लगाने के बाद बच्चे सुस्त पड़ गए थे। देर रात दोनों बच्चों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed