फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two cattle died due to jansadharan express train

जनसाधारण एक्सप्रेस की चपेट में आकर दो अन्ना मवेशी की मौत, टला बड़ा ट्रेन हादसा

Thu, 22 Aug 2019 08:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 22 Aug 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
two cattle died due to jansadharan express train
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
जालौन लगातार रेलवे ट्रैक के लिए बाधा उत्पन्न कर रहे दो अन्ना मवेशी गुरुवार को जनसाधारण एक्सप्रेस की चपेट में आकर मर गए, जिससे ट्रेन 15 मिनट खड़ी रही। फिर चालक ने कीमैन की मदद से इंजन में फंसे मवेशियों को हटाया, तब जाकर ट्रेन आगे रवाना हो सकी। 
विज्ञापन


मुंबई से गोरखपुर जाने वाली 12589 जनसाधारण एक्सप्रेस जैसे ही झांसी-कानपुर ट्रैक पर उरई स्टेशन के पास स्थित अजनारी रोड रेलवे क्रासिंग नंबर 180 के पास से गुजर रही थी, तभी ट्रैक पर खड़े अन्ना मवेशियों का झुंड देखकर ट्रेन चालक वीके सिंह ने हार्न बजाकर उन्हें हटाने की कोशिश की पर वे नहीं हटे।
विज्ञापन


 

तब तक ट्रेन के इंजन में आकर दो अन्ना मवेशी फंस गए और उनकी मौत हो गई। इसके चलते ट्रेन दो बजे से सवा दो बजे तक वहीं खड़ी रही। बाद में ट्रैक की पेट्रोलिंग कर रहे कीमैन ज्ञानसिंह ने मौके पर पहुंचकर इंजन में फंसे मवेशियों को निकाला, तब जाकर ट्रेन 15 मिनट बाद आगे रवाना हो सकी।

रेलवे प्रशासन भी सख्ती के मूड में
किसानों के साथ रेलवे प्रशासन भी अन्ना जानवरों से परेशान हो गया है। अब वह भी अन्ना जानवर छोड़ने वालों पर सख्ती के मूड में है। आरपीएफ के कमांडेंट उमाकांत तिवारी ने बताया कि उन्होंने मातहतों को निर्देश दिया है कि वे रेलवे ट्रैक के किनारे बसे गांवों व रेलवे क्रासिंग पर जाकर लोगों को जागरूक करें और उन्हें हिदायत दें कि यदि अपने जानवर अन्ना छोड़े तो उनके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

कमांडेंट के निर्देश पर गुरुवार को आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव उपाध्याय ने दरोगा किशनलाल के साथ अजनारी, रिनियां, बड़ागांव, कपासी, शहपुरा, सोमई, एट व पिंडारी आदि रेलवे क्रासिंगों पर जाकर गांववालों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed