{"_id":"d821d7982bc702d8013cf927f36b6b33","slug":"two-businessmen-15-million-tax-evasion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारोबारियों के यहां 15 करोड़ टैक्स चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कारोबारियों के यहां 15 करोड़ टैक्स चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Sun, 22 Feb 2015 02:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी टीम ने शनिवार को दो होजरी कारोबारियों के प्रतिष्ठान से 15 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी है। जांच में टीम को बिक्री छिपाने के प्रमाण भी मिले हैं। इसी प्रकार सचल दल ने ट्रांसपोर्ट नगर और भोगनीपुर से बिना कागज के माल पकड़ा और 3.60 लाख रुपये जमा कराए।
जिलाधिकारी के निर्देश पर घंटाघर स्थित कृष्णा प्लाजा कांप्लेक्स में एसआईबी टीम जांच के लिए पहुंची। यहां एक रेडीमेड और होजरी कारोबारी की दुकान में खरीद-बिक्री के साथ ही कपड़ों का निर्माण भी होते मिला। जांच में 15-20 लाख रुपये का स्टाक पाया गया।
इस फर्म का वाणिज्य कर विभाग में पंजीयन भी नहीं है। फर्म के मालिक ने स्वीकार किया कि वे पिछले छह महीनों से काम कर रहे हैं। यहां पर 10 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी मिली है। इसी परिसर में एक अन्य फर्म में बड़े स्तर पर रेडीमेड उत्पादों का निर्माण हो रहा था जबकि बहुत कम स्तर पर निर्माण को दिखाया गया था।
विज्ञापन
बिक्री छिपाने के प्रमाण मिले हैं। इस फर्म में लगभग पांच करोड़ रुपये की टैक्स चोरी पाई गई। ज्वाइंट कमिश्नर एएन यादव, ज्वाइंट कमिश्नर याहिया अंसारी निर्देशन पर डिप्टी कमिश्नर शैलेंद्र उपाध्याय, एसबी सिंह, एसपी जौहरी, विजय कुमार की टीम ने कार्रवाई की है।
इधर, ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक गोदाम की जांच में सचल दल को बिना कागज-बिल्टी के पांच लाख रुपये का परचून का सामान मिला है। दल ने दो लाख रुपये कर जमा कराया।
सचल दल भोगनीपुर के असिस्टेंट कमिश्नर राजेश यादव ने बाराजोड़ पर एक प्राइवेट लग्जरी बस पकड़ी जिसमें बिना बिल्टी और कागज के आटो पार्ट्स ले जाए जा रहे थे।
इसमें कारोबारी से 1.60 लाख रुपये जमा कराए गए। इसी तरह बांगरमऊ रेलवे पर सचल दल के असिस्टेंट कमिश्नर राजमणि ने 1.70 लाख रुपये का रेडीमेड माल पकड़ा गया, इसमें जमानत जमा कराई गई।
जिलाधिकारी के निर्देश पर एसआईबी टीम ने कृष्णा प्लाजा कांप्लेक्स में दो कारोबारियों के यहां जांच की। यहां पर बिक्री छिपाने के प्रमाण मिले। लगभग पंद्रह करोड़ रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी गई।
- याहिया अंसारी, ज्वाइंट कमिश्नर, एसआईबी