{"_id":"5b12bde14f1c1bf56e8b5e73","slug":"two-brothers-arrested-with-2-thousand-liters-of-illegal-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 2 हजार लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किए गए दो भाई, आरोपी बोले...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 2 हजार लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किए गए दो भाई, आरोपी बोले...
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 02 Jun 2018 09:25 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में मौजूद आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूटः अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रैपुरा थाना अंतर्गत देहरूच गांव में पुलिस की छापेमारी में बड़ी कामयाबी मिली है। 186 पेटी व बोरी में 9678 क्वार्टर अवैध शराब बरामद हुई है। शराब की कीमत लगभग सात लाख रुपये बताई जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी को मुखबिर से सूचना मिली कि मप्र क्षेत्र से शराब की तस्करी कर जिले के रैपुरा गांव के देहरूच गांव में बड़ी मात्रा में शराब छुपाई गई है। जानकारी होते ही अपर पुलिस अधीक्षक ने चार टीमें गठित कर शुक्रवार की रात्रि को देहरूच गांव के बाहर एक ट्यूबवेल के पास छापा मारा। जहां पर भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। जिसमें 186 पेटी व बोरी में 9678 क्वार्टर बरामद हुई।
मौके पर देहरूच निवासी ललित पटेल व कैलाश पटेल पुत्रगण राजकरन पकडे़ गये। रैपुरा थानाध्यक्ष संतशरण ने बताया कि इसी दौरान अनिल पटेल व लवलेश पटेल पुत्रगण काशी निवासी देहरूच रात्रि में अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकले। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
आरोपी बोले, बहुत दिनों से चल रहा धंधा-
पकड़े गए आरोपियों के अनुसार यह काम बहुत दिनों से चल रहा था। उनकी कई स्थानों पर सेटिंग भी रहती थी। रैपुरा थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों का नेटवर्क बड़ा था। अन्य प्रांतों की सस्ती शराब लाकर यहां महंगे दाम में बेेचते थे। कुछ शराब तो यही बनाकर यूरिया व अन्य दवा के नाम के लेबल लगे बोतलों में बेची जाती थी।