{"_id":"5c28bf8bbdec2256b06ef477","slug":"two-boys-misdeeded-with-innnocent","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी सचिवालय में 2 लड़कों ने पार की हैवानियत की हदें, मासूम के मुंह में कपड़ा ठूंस कर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी सचिवालय में 2 लड़कों ने पार की हैवानियत की हदें, मासूम के मुंह में कपड़ा ठूंस कर किया दुष्कर्म
Sun, 30 Dec 2018 06:22 PM IST
vivek shukla
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 30 Dec 2018 06:22 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में मेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम दो किशोरों ने आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों के पहुंचने पर दोनों आरोपी बालिका को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन
गांव की आठ वर्षीय बालिका कक्षा दो की छात्रा है। शनिवार की शाम तकरीबन छह बजे अपने नए घर के बाहर बंधे जानवरों के पास अकेली अलाव ताप रही थी। इसी बीच खलवारा निवासी दो किशोर वहां पहुंचे और बालिका को घर के पास बने मिनी सचिवालय के एक कमरे में ले गए। वहां दोनों किशोरों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म किया। देर शाम बालिका के पिता मजदूरी कर घर लौटे तो बेटी को न देखकर पत्नी से जानकारी की।
विज्ञापन
पत्नी ने बताया की बेटी नए घर पर है। वहां न मिलने पर खोजबीन शुरू की गई। तभी घर के पास बने मिनी सचिवालय के कमरे से खलवारा निवासी दो किशोर निकलकर भागे, बेटी बेहोशी की हालत में पड़ी थी। होश आने पर रविवार की सुबह पिता ने अचरा पुलिस चौकी पर खलवारा निवासी दो किशोरों के खिलाफ तहरीर दी। अचरा चौकी प्रभारी जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन