{"_id":"5b6b0d774f1c1b61508b7bf6","slug":"two-boy-died-in-mukteshwar-water-falls","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसाः काल बनकर आया पानी का तेज बहाव, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसाः काल बनकर आया पानी का तेज बहाव, दो युवकों की मौत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के नैनीताल में मुक्तेश्वर वाटर फॉल में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में यूपी के कानपुर निवासी दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। बुधवार को कानपुर के आठ युवक नैनीताल के वाटर फॉल में घूमने के लिए गए थे। इस दौरान साथियों ने वाटर फॉल में नहाने की योजना बनाई। लेकिन पानी का तेज बहाव दो युवकों के लिए काल बनकर आया। दोस्तों को अपनी आंखों के सामने मौत के मुह में जाते देख अन्य साथियों के होश उड़ गए। इस घटना की जानकारी होने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। काफी खोजबीन के बाद भी दोनों युवकों का कोई भी पता नहीं लगा।
मंगलवार शाम कानपुर के आठ दोस्त घूमने के लिए एक रिजॉर्ट में पहुंचे। बुधवार सुबह सभी युवक भालूगाड़ स्थित वाटर फॉल घूमने पहुंचे। वाटर फॉल पर पहुंचने के बाद चार दोस्तों ने वाटर फॉल में नहाने लगे। इस दौरान सुबेर पुत्र मोहम्मद नईम निवासी रोशन नगर थाना कल्याणपुर कानपुर और शिवम पुत्र नर्मदा निवासी काकादेव कानपुर डूबने लगे। साथियों को डूबता देख सभी शोर मचाने लगे। लेकिन पलक झपकते ही दोनों युवक डूब गए।

गोताखोरों ने दोनों युवकों को ढूंढना शुरू किया
डेमो पिक
युवकों का शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना मुक्तेश्वर पुलिस और एसडीएम को दी। एसडीआरएफ और गोताखोरों ने दोनों युवकों को ढूंढना शुरू किया। लेकिन दोनों युवकों का कोई पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि रेक्सयू जारी है लेकिन पानी अधिक होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मौजूद लईक अहमद पुत्र फारुख अहमद निवासी चमनगंज थाना सीसामऊ कानपुर, अमर कुमार शर्मा (23) पुत्र जय प्रकाश शर्मा निवासी आवास विकास कानपुर, मोहम्मद फिरोज (35) पुत्र जाहिद अली निवासी सर्वोदय नगर काकादेव कानपुर, शहंशाह आलम (38) पुत्र बका उल्ला निवासी रोशन नगर थाना कल्याणपुर कानपुर, मो. इरशाद (23) पुत्र शमशाद निवासी रोशन नगर कानपुर, अमन सिद्दिकी (21) पुत्र तौफिक अहमद निवासी रोशन नगर कानपुर घूमने मुक्तेश्वर आए थे।