फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two boy died in Mukteshwar Water Falls

दर्दनाक हादसाः काल बनकर आया पानी का तेज बहाव, दो युवकों की मौत

Thu, 09 Aug 2018 12:19 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 09 Aug 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
two boy died in Mukteshwar Water Falls
डेमो पिक
उत्तराखंड के नैनीताल में मुक्तेश्वर वाटर फॉल में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में यूपी के कानपुर निवासी दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। बुधवार को कानपुर के आठ युवक नैनीताल के वाटर फॉल में घूमने के लिए गए थे। इस दौरान साथियों ने वाटर फॉल में नहाने की योजना बनाई। लेकिन पानी का तेज बहाव दो युवकों के लिए काल बनकर आया। दोस्तों को अपनी आंखों के सामने मौत के मुह में  जाते देख अन्य साथियों के होश उड़ गए। इस घटना की जानकारी होने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। काफी खोजबीन के बाद भी दोनों युवकों का कोई भी पता नहीं लगा।
विज्ञापन


मंगलवार शाम कानपुर के आठ दोस्त घूमने के लिए  एक रिजॉर्ट में पहुंचे। बुधवार सुबह सभी युवक भालूगाड़ स्थित वाटर फॉल घूमने पहुंचे। वाटर फॉल पर पहुंचने के बाद चार दोस्तों ने वाटर फॉल में नहाने लगे। इस दौरान सुबेर पुत्र मोहम्मद नईम निवासी रोशन नगर थाना कल्याणपुर कानपुर और शिवम पुत्र नर्मदा निवासी काकादेव कानपुर डूबने लगे। साथियों को डूबता देख सभी शोर मचाने लगे। लेकिन पलक झपकते ही दोनों युवक डूब गए।
विज्ञापन

गोताखोरों ने दोनों युवकों को ढूंढना शुरू किया

two boy died in Mukteshwar Water Falls
डेमो पिक
युवकों का शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना मुक्तेश्वर पुलिस और एसडीएम को दी। एसडीआरएफ और गोताखोरों ने दोनों युवकों को ढूंढना शुरू किया। लेकिन दोनों युवकों का कोई पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि रेक्सयू जारी है लेकिन पानी अधिक होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मौजूद लईक अहमद पुत्र फारुख अहमद निवासी चमनगंज थाना सीसामऊ कानपुर, अमर कुमार शर्मा (23) पुत्र जय प्रकाश शर्मा निवासी आवास विकास कानपुर, मोहम्मद फिरोज (35) पुत्र जाहिद अली निवासी सर्वोदय नगर काकादेव कानपुर, शहंशाह आलम (38) पुत्र बका उल्ला निवासी रोशन नगर थाना कल्याणपुर कानपुर, मो. इरशाद (23) पुत्र शमशाद निवासी रोशन नगर कानपुर, अमन सिद्दिकी (21) पुत्र तौफिक अहमद निवासी रोशन नगर कानपुर घूमने मुक्तेश्वर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed