फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two associates of history-sheeter Ajay Thakur arrested, Inspector said other accused will be arrested soon

Kanpur: हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर के दो साथी गिरफ्तार, इंस्पेकटर बोले- जल्द होगी अन्य आरोपियों की गिफ्तारी

Sun, 18 Feb 2024 12:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 18 Feb 2024 12:41 PM IST
सार

Kanpur News: 25 से अधिक गंभीर मामलों में नामजद बर्रा थाने के हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर और उसके साथियों शिवांग ठाकुर, अभय भदौरिया, आकाश द्विवेदी, साहिल सोनकर उर्फ शेरा व गौतम मोगा पर हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके बाद सभी फरार चल रहे थे।

विज्ञापन
Two associates of history-sheeter Ajay Thakur arrested, Inspector said other accused will be arrested soon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में अपना दल एस की बाइक रैली में हमला करने के बाद से फरार चल रहे बर्रा थाने के हिस्ट्रीशीटर एक लाख के इनामी अजय ठाकुर के दो साथियों टोबो शिकारी व शिवांग ठाकुर को पुलिस ने शनिवार को धर दबोचा। पुलिस ने दोनों को बर्रा से उनके घर के नजदीक से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था।  वहीं, पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर व उसके अन्य साथियों की तलाश में भी पूरी ताकत झोंक दी है। सूत्रों का कहना है कि कुर्की की कार्रवाई करने का दबाव बनाकर पुलिस आरोपियों को सरेंडर करने के लिए मजबूर करने में लगी है।
विज्ञापन

उधर, हिस्ट्रीशीटर अजय की तलाश में बर्रा पुलिस की एक टीम पंजाब के अमृतसर तक पहुंच गई थी, लेकिन इससे पहले वह फरार हो गया।  इंस्पेक्टर बर्रा दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों को दामोदरनगर के वैष्णो माता मंदिर के नजदीक से गिरफ्तार किया गया है। दावा किया कि जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

25 से अधिक गंभीर मामलों में नामजद है अजय ठाकुर
बता दें, 25 से अधिक गंभीर मामलों में नामजद बर्रा थाने के हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर और उसके साथियों शिवांग ठाकुर, अभय भदौरिया, आकाश द्विवेदी, साहिल सोनकर उर्फ शेरा व गौतम मोगा पर हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके बाद सभी फरार चल रहे थे।

तो क्या विभागीय मुखबिरी से बच गया अजय?
पिछले 15 दिन से हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर की तलाश कर रही बर्रा पुलिस दो दिन पहले अमृतसर में अजय के ठिकाने तक पहुंच गई थी। सूत्रों का कहना है कि पुलिस और अजय के बीच कुछ फासला था लेकिन अचानक उसे किसी ने फोन कर पुलिस की दबिश की सूचना दे दी।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये ही सूचना दी
इसके बाद ही वह अन्य साथियों के साथ फरार हो गया। पुलिस ने उसके फोन नंबर की सीडीआर भी जांची लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। संभव है कि उसे किसी सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये ही सूचना दी गई थी। फिलहाल पुलिस अब नए सिरे से उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed