फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two arrested for beating and vandalizing petrol pump

पेट्रोल पंप में मारपीट व तोड़फोड़ करने में दो गिरफ्तार

Wed, 27 Oct 2021 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for beating and vandalizing petrol pump
कानपुर देहात/झींझक। कस्बा के पेट्रोल पंप में मारपीट व तोड़फोड़ करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पंप कर्मियों के विरुद्ध भी कार्रवाई हो सकती है। इसमें युवक की पत्नी से पंप कर्मी मारपीट करते दिख रहे हैं। साथ ही सीसीटीवी फुटेज में लूट की पुष्टि नहीं हो रही है।
विज्ञापन

झींझक के भोला नगर स्थित राजेश पेट्रोल पंप पर 24 अक्तूबर को पेट्रोल डलवाने के दौरान बाइक सवार की पंप कर्मी से कहासुनी हो गई। इस दौरान पंप कर्मी उसे धक्कामुक्की करने लगे। साथ ही पंप कर्मियों ने युवक की पत्नी को धक्का देने के साथ पीटा भी था। इसके बाद युवक वहां से चला गया। कुछ देर बाद छह से अधिक साथियों के साथ पहुंच कर पंप कर्मियों के साथ मारपीट व जमकर तोड़फोड़ की थी। पुलिस की छानबीन में कई सीसीटीवी फुटेज हाथ आए।
विज्ञापन

इसमें पुलिस पंप कर्मी इस विवाद से पहले आरोपी की पत्नी से धक्कामुक्की व मारपीट करते दिख रहे हैं। अब पंप कर्मियों पर भी कार्रवाई की तैयारी है। फिलहाल पंप संचालक अनमोल गुप्ता ने मुड़ेरा किन्नर सिंह गांव के सोनू पुत्र लायक सिंह, सोनू व मोनू पुत्र हाकिम सिंह नामजद व कुछ अज्ञात पर चार लाख नकदी लूट, तोड़फोड़, मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो मारपीट व तोड़फोड़ करते युवक दिख रहे हैं, लेकिन लूट की पुष्टि नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट के अनुसार झींझक सीएचसी मोड़ के पास से लायक सिंह के बेटे सोनू यादव, हाकिम सिंह के बेटे मोनू को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर चंद्रदेव यादव ने बताया कि कई सीसीटीवी फुटेज लिए गए हैं। लूट की बात की पुष्टि नहीं हो रही है। फिलहाल दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed