फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two Accused in Murder Case Arrested After Police Encounter in Etawah

Etawah: पुलिस मुठभेड़ में हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी के दोनों पैरों में लगी गोली

Thu, 20 Aug 2026 01:56 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,इटावा Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 20 Aug 2026 01:56 PM IST
सार

Etawah News: जसवंतनगर थाना क्षेत्र में 15 अगस्त को हुई राहुल की हत्या के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी अंशुल यादव के दोनों पैरों में गोली लगी, जबकि उसके साथी सुखवीर को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया।

विज्ञापन
Two Accused in Murder Case Arrested After Police Encounter in Etawah
इटावा में पुलिस मुठभेड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

जसवंतनगर थाना क्षेत्र में 15 अगस्त को राहुल की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में मुख्य आरोपी अंशुल यादव के दोनों पैरों में गोली लगी, जबकि उसके साथी सुखवीर को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, चार कारतूस समेत 2,120 रुपये बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

पीपरीपुरा निवासी श्याम वीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि अंशुल, सुखवीर और उनके परिवार के लोगों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। भतीजा राहुल मौके पर पहुंचा, जहां आरोपियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Two Accused in Murder Case Arrested After Police Encounter in Etawah
इटावा में पुलिस मुठभेड़ - फोटो : amar ujala

मामले में जसवंतनगर थाने में हत्या समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गुरुवार को एसओजी, सर्विलांस और जसवंतनगर पुलिस धनुवा रोड, खुशालपुरा और खेड़ा बुजुर्ग के बीच संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन

आरोपियों ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अंशुल के दोनों पैरों में गोली लगी। उसे घायल हालत में गिरफ्तार कर उपचार के लिए भेजा गया, जबकि सुखवीर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुठभेड़ और आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed