फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Turtle and fishes killed in 100 year old pond in kanpur up

कानपुर: 100 वर्ष पुराने तालाब में कछुए और मछलियों की मौत से हड़कंप, नौ सदस्यीय टीम ने शुरू की जांच

Sat, 18 Jul 2020 06:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 18 Jul 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
Turtle and fishes killed in 100 year old pond in kanpur up
विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कछुआ तालाब का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में पनकी के कछुआ तालाब में शुक्रवार को नौ सदस्यीय टीम ने जांच की। टीम ने जांच रिपोर्ट तैयार कर तालाब के पानी की जांच कराने और भारतीय वन्य जीव संस्थान से सुझाव लेकर सुंदरीकरण कराने का सुझाव दिया है। 13 जुलाई को इस तालाब में करीब 100 वर्ष पुराने कछुए और मछलियों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


नगर आयुक्त के निर्देश पर जांच कमेटी में शामिल डीएफओ अरविंद सिंह, वन विभाग के रेंज अफसर, चिड़ियाघर के पूर्व चिकित्साधिकारी डॉ. आरके सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरपी मिश्रा, डॉ. सुधीर श्रीवास्तव, डॉ. बृजेश यादव, डॉ. रवि शंकर गौतम, डॉ. के दोहरे ने तालाब की जांच की।
विज्ञापन


डॉ. आरपी मिश्रा और डीएफओ अरविंद सिंह ने बताया कि कछुए का शव पोस्टमार्टम के लायक नहीं बचा। टीम ने विधायक सुरेंद्र मैथानी को बताया कि भारतीय वन्यजीव संस्थान को जांच रिपोर्ट भेजने के साथ गाइडलाइन मांगी जाएगी। जांच दल ने जलीय जीवों को खिलाने से पूर्व खाद्य सामग्री की जांच करने का सुझाव दिया। इस दौरान डीडी पाठक, पार्षद दीपक सिंह और सुमित आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कछुआ तालाब का जोड़
नगर निगम जोन 5 के अधिकारी अशोक भाटी ने बताया कि कुल 4.7 करोड़ के प्रोजेक्ट में अभी तक 2 करोड़ रुपये मिले हैं। विधायक मैथानी ने उनसे शासन को लिखे पत्र की कॉपी मांगी ताकि शेष धन के लिए पैरवी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed