{"_id":"f01b6d7791a5df05954a5077362d5260","slug":"trying-to-crush-constables-from-the-truck-arson-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस्टेबलों को ट्रक से कुचलने की कोशिश पर बवाल, आगजनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांस्टेबलों को ट्रक से कुचलने की कोशिश पर बवाल, आगजनी
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Wed, 16 Sep 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाजमऊ बीमा चौराहा के पास मंगलवार रात एक बाइक को टक्कर मारकर भाग रहे प्रतिबंधित मांस से लदे ट्रक को रामादेवी चौराहा पर चकेरी थाने के कांस्टबलों ने रोकने का प्रयास किया तो ड्राइवर ने कांस्टेबलों पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की।
पुलिस ने घेराबंदी कर कुछ दूरी पर ट्रक को रोक कर ड्राइवर को दबोच लिया। इधर, ट्रक मांस लदा होने की सूचना पर हिंदूवादी संगठनों के लोग जुट गए। थाने के सामने हंगामा कर रोड जाम किया। ट्रक में बंधे तिरपाल में आग लगा दी। आग बुझाने में दो कांस्टेबलों के हाथ झुलस गए।
पुलिस ने कागजात फर्जी होने पर ड्राइवर को हिरासत में लिया है। एफआईआई दर्ज की जा रही है। लखनऊ से इटावा की तरफ 10 टायरा ट्रक जा रहा था। जाजमऊ बीमा चौराहा के पास ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार घायल हो गया। पब्लिक के शोर मचाने और पीछा करने पर ड्राइवर तेजी से ट्रक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
इसी बीच सूचना पाकर चकेरी थाने कांस्टेबल कुलदीप, धर्मेंद्र, राजीव यादव, ऋषभ और विपिन ने रामादेवी चौराहा पर ट्रक को रोकने की कोशिश की। पकड़े जाने के डर से ड्राइवर पर कांस्टेबलों पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद भी कांस्टेबलों ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस थाने में अहिरीपुर बकेवर निवासी ड्राइवर जमालू अली से पूछताछ कर रही थी तभी बजरंग दल और शिवसेना के नेता एवं कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। हंगामा कर सड़क जाम की और नारेबाजी की। ट्रक में आग लगा दी। पुलिसकर्मियों ने लाठियां भांज कर खदेड़ा और ट्रक में लगी आग बुझाई। आग बुझाने में कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह और राजीव के हाथ झुलस गए।
दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना पाकर एसपी पूर्वी देव रंजन वर्मा, कैंट सीओ असित श्रीवास्तव सर्किल और रिजर्व फोर्स के साथ पहुंचे। ड्राइवर से पूछताछ की। देर रात तक शिवसेना और बजरंग दल के लोग थाने के बाहर डटे रहे। हंगामा करने पर कई बार पुलिस वालों ने इन्हें लाठियां पटक कर खदेड़ा और आसपास की दुकानें बंद करा दी।
इंस्पेक्टर ने बताया कि जमालू अली ट्रक पर प्रतिबंधित मांस लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर से संभल (मुरादाबाद) जा रहा था। जमालू के पास मिले कागजात प्रथम दृष्टया फर्जी मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है।बाइक सवार तहरीर देगा तो उसकी ओर से भी ट्रक ड्राइवर पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।