फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   truck Smash

क्लीनर व साथियों ने चालक की हत्याकर लूटा था ट्रक

Tue, 31 Mar 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात Updated Tue, 31 Mar 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
truck Smash
कोल्ड ड्रिंक से लदे ट्रक को लूटने और ड्राइवर की हत्या कर नहर में फेंकने
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने क्लीनर के दो साथियों और चोरी का माल खरीदने के आरोप में उन्नाव के एक शख्स को भी गिरफ्तार किया है।

 उनके पास से 47 हजार रुपये भी बरामद किया है। मामले के खुलासे पर एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार का इनाम भी दिया। प्रेस कांफ्रेंस में एसपी वजीह अहमद ने बताया कि ट्रक क्लीनर ने दो साथियों सुरेंद्र और रंजीत से मिलकर पांच फरवरी 2015 को वारदात को अंजाम दिया था। ट्रक का क्लीनर हिस्ट्रीशीटर है।

पुलिस उसकी गिरफ्तारी में लगी हुई है। घटना क्रम के मुताबिक पांच फरवरी की रात ट्रक चालक मोहर सिंह निवासी बलिहारा को उसी के गांव निवासी रंजीत पुत्र महिपाल, सुरेंद्र पुत्र रामआसरे निवासी अहिरनपुरवा और ट्रक क्लीनर उन्नाव के बनकटा निवासी ने लूट के इरादे से शराब में नशीली गोलियां मिलाकर बेहोश कर दिया है। इसके बाद उन्होंने ट्रक चालक को केबिन में लिटाए लिया। ट्रक में लदी पांच लाख ती कोल्ड ड्रिंक को अचलगंज एक एजेंसी के मालिक सुनील दीक्षित को बेच दिया।

केबिन में बेहोश पड़े चालक मोहर सिंह की हत्या कर उसी रात अजगैन की तेज गति बहती नहर में फेंक दिया। एसपी ने बताया कि तीनों पुलिस ने आरोपियों कॉल डिटेल के आधार पर रविवार रात को चोरी का माल खरीदने के आरोप में सुनील दीक्षित अचलगंज से उठाया गया, तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ।

 पुलिस ने उससे 42,000 हजार रुपये भी बरामद किया है।  पुलिस ने तीनो आरोपियों को जेल भेज दिया है। वहीं नहर में मोहर सिंह के शव की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। एसपी वजीह अहमद ने खुलासा करने में शामिल एसआई आद्याप्रसाद वर्मा, एसआई रामस्वरूप वर्मा और आदेश कुमार, प्रदीप कुमार, इंद्रमणि चौधरी को पांच हजार  का इनाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed