{"_id":"624b1ee45536ea1f784c3c80","slug":"truck-overturns-in-a-ditch-in-unnao-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: उन्नाव में बीयर लदा ट्रक खंती में पलटा, बोतलें लूटने की मची होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: उन्नाव में बीयर लदा ट्रक खंती में पलटा, बोतलें लूटने की मची होड़
Mon, 04 Apr 2022 10:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 04 Apr 2022 10:28 PM IST
सार
उन्नाव में दूसरे ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में बीयर लदा ट्रक खंती में पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। हादसे के बाद बीयर की बोतलें लूटने की होड़ मच गई।
विज्ञापन
बीयर लदा ट्रक खंती में पलटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में उन्नाव जिले के दही थानाक्षेत्र के गौरा गांव के निकट दूसरे ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में बीयर लदा ट्रक खंती में पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। वहीं आसपास के लोग और राहगीर बीयर की बोतलें लूटने लगे।
पुलिस मौके पर पहुंची तो लोग भागे। घायल चालक को बिछिया सीएचसी में भर्ती कराया गया है। रायबरेली के पहाड़पुर निवासी मोनू ट्रक चालक है। वह अलीगढ़ से बीयर के गत्ते लेकर गोरखपुर जा रहा था। साथ में परिचालक लवलेश भी था।
सोमवार सुबह करीब पांच बजे दरोगाखेड़ा चौकी से एक किलोमीटर पहले दही थानाक्षेत्र के गौरा गांव के निकट दूसरे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान मोनू संतुलन खो बैठा और ट्रक अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। ट्रक में लदी बीयर की बोतलें जमीन पर बिखर गई और काफी संख्या में टूट गईं।

उधर से गुजर रहे लोगों ने बीयर की बोतलें पड़ी देखीं तो लूटने की होड़ मच गई। कार व बाइक सवार भी बीयर की बोतलें उठाने लगे। पुलिस के पहुंचने से पहले लोगों ने सैकड़ों बोतलें पार कर दीं। परिचालक लवलेश के शोर मचाने पर कुछ लोगों ने दरोगाखेड़ा पुलिस को जानकारी दी।
चौकी प्रभारी इंद्रपाल ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर चालक को एंबुलेंस से बिछिया सीएचसी में भर्ती कराया। परिचालक के मुताबिक ट्रक में सोलह टन माल लदा था। घटना की आबकारी विभाग को भी सूचना दी गई है।
चौकी प्रभारी इंद्रपाल ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर चालक को एंबुलेंस से बिछिया सीएचसी में भर्ती कराया। परिचालक के मुताबिक ट्रक में सोलह टन माल लदा था। घटना की आबकारी विभाग को भी सूचना दी गई है।