फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   truck loaded with tendu patta caught fire

आग की भेंट चढ़ गया ट्रक में लदा लाखों रुपये का 'हरा सोना', मची अफरा-तफरी

Sat, 08 Jun 2019 09:22 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 08 Jun 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
truck loaded with tendu patta caught fire
जलकर राख हुआ लाखों रुपये कीमत का तेंदू पत्ता - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में तेंदू पत्ता (हरा सोना) के तोड़ान के बाद उसे लेकर जा रहे ट्रक पर बिजली का तार टूटकर गिर पड़ा। स्पार्किंग से बोरों में आग लग गई। आग लगे बोरों को लेकर ट्रक चालक आगे बढ़ता गया। यह देख अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन


शनिवार देर शाम खंडेहा स्थित वन निगम से लगभग तीन सौ बोरे तेंदू के पत्ते लेकर ट्रक मानिकपुर स्थित गोदाम में जमा करने जा रहा था। कस्बे में पहुंचे ट्रक में बोरे ज्यादा ऊंचाई तक लदे होने के कारण विद्युत तार टूटकर गिर पड़ा। स्पार्किंग होने से बोरों में आग लग गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्त के मैदान पर ले गया।
विज्ञापन


इसके बाद बोरों को नीचे उतरवाकर ट्रक को आगे बढ़वाया। जिससे ट्रक तो बच गया लेकिन लगभग 300 बोरे तेंदू पत्ता धूधूकर जल गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक चालक की होशियारी से सिर्फ पत्ते ही जले हैं अन्यथा आग पूरे ट्रक में पकड़ती तो ज्यादा नुकसान होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed