फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Truck hits scooter in Kanpur Student died in Road accident

दर्दनाक: ट्रक की टक्कर से सड़क पर गिरी छात्रा, भागने के चक्कर में कुचल दिया; तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

Thu, 21 Dec 2023 08:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 21 Dec 2023 08:26 AM IST
सार

कानपुर में दर्दनाक हादसा हुआ है। जीटी रोड पर बांकेबिहारी कंपाउंड के सामने एक ट्रक ने कोचिंग से लौट रही छात्रा की स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे छात्रा सड़क पर गिर गई। चालक ने ट्रक को भगाने के चक्कर में छात्रा को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Truck hits scooter in Kanpur Student died in Road accident
कानपुर में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) की कोचिंग पढ़कर घर लौट रही छात्रा को बुधवार दोपहर सीसामऊ थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे छात्रा सड़क पर जा गिरी। चालक ने भागने के चक्कर में छात्रा को ट्रक से कुचल दिया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने झकरकटी से चालक को पकड़कर ट्रक भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


रायपुरवा क्षेत्र के कारवालोनगर निवासी राजकुमार माहेश्वरी फजलगंज में निजी कंपनी में एकाउंटेंट हैं। उनकी छोटी बेटी नंदिनी (19) स्वरूपनगर स्थित एक कोचिंग सेंटर से सीएस की तैयारी कर रही थी। बुधवार दोपहर नंदिनी कोचिंग से स्कूटी से घर लौट रही थी। जीटी रोड पर जरीबचौकी से आगे बांकेबिहारी कंपाउंड के सामने ट्रक ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


इसके बाद छात्रा को कुचलकर भागे चालक काे पुलिस ने राहगीरों की मदद से झकरकटी पुल के पास पकड़ लिया। भीड़ ने चालक को पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। राहगीरों के अनुसार चालक नशे में था। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नंदिनी की मौत से मां पूजा व उसकी बड़ी बहन शिक्षिका कृष्णा का रो-रोकर बुरा हाल है। एसीपी सीसामऊ श्वेता ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। ट्रक आवश्यक सेवाओं से जुड़ा है। उसके पास से यातायात पुलिस की ओर से दिया गया एंट्री पास मिला है। ट्रक चालक पनकी में माल उतारकर लौट रहा था।

पढ़ने में तेज थी छात्रा, पिता ने दिवाली में दिलाई थी स्कूटी
हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे पिता राजकुमार बेटी का शव देखते ही बदहवास हो गए। काफी देर बाद जब संभले तो बताया कि बेटी पढ़ने में तेज थी। उसे सीएस की कोचिंग जाने में परेशानी होती थी। इस वजह से दीपावली पर उसे नई स्कूटी दिलाई थी। उन्हें नहीं पता था कि स्कूटी ही बेटी की मौत की वजह बन जाएगी।

टक्कर लगते ही हेलमेट गिरा, सिर से गुजरा ट्रक
चश्मदीदों के अनुसार छात्रा जब स्कूटी के साथ यू टर्न ले रही थी, उसी दौरान ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी और उसके जमीन पर गिरते ही हेलमेट सिर से निकल गया। इसके बाद ट्रक के एक पहिये के नीचे हेलमेट आ गया जबकि दूसरा पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed