फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Truck hits mother-daughter on Kanpur highway

Kanpur Accident: हाईवे पर मां-बेटी को ट्रक ने मारी टक्कर, बेटी की दर्दनाक मौत, चालक फरार

Wed, 16 Nov 2022 02:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 16 Nov 2022 02:48 PM IST
सार

सचेंडी थाना क्षेत्र में पैदल हाईवे पार कर रही मां-बेटी को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बेटी की मौत हो गई, जबकि मां को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Truck hits mother-daughter on Kanpur highway
गौरी मिश्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सचेंडी थाना क्षेत्र के हाईवे में मां-बेटी को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, मां गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा चकरपुर मंडी स्थित हाईवे पर स्थित मजार के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, जुगराजपुर निवासी अंजुल मिश्रा चकरपुर स्थित एनटीपीसी के पोस्ट ऑफिस में कर्मचारी हैं।

विज्ञापन

बुधवार सुबह अंजूल मिश्रा की पत्नी उर्मिला और बेटी गौरी (19) किसी काम से चकरपुर आए थे( काम निपटाने के बाद दोनों जब दोबारा घर की तरफ जा रहे थे। उसी समय सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में गौरी की मौके परही  दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, उर्मिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने उर्मिला को नजदीकी निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं चालक दुर्घटना के बाद ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक को ढूंढने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed