ट्रक ने 3 बाइकों को ठोंका, सिपाही समेत 3 की मौत
- घाटमपुर में बरीपाल रेलवे क्रासिंग पर जल्दबाजी के चक्कर में हुआ हादसा
- एक बाइक पर सवार दो भाइयों में एक की मौत, एक गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगलवार दोपहर दो बजे के आसपास कानपुर-बांदा रेल लाइन पर पड़ने वाली बरीपाल (हमीरपुर रोड) रेलवे क्रासिंग बंद थी। ट्रेन के निकलने के बाद जैसे ही फाटक खोला गया तो एक चालक ने तेजी से निकलने के चक्कर में ट्रक को बढ़ाया। इससे अनियंत्रित हुए ट्रक ने तीन बाइकों को चपेट में ले लिया। एक बाइक में सवार ग्राम बंथरा, थाना जहानाबाद (फतेहपुर) निवासी सिपाही राजकुमार (52), दूसरी बाइक में सवार ग्राम गोहरारी थाना चांदपुर (फतेहपुर) निवासी अविनाश उर्फ छोटू (20) की मौके पर ही मौत हो गई।
राजकुमार चरखारी थाने में तैनात थे। वहीं, अविनाश अपने घर लौट रहा था। वहीं, ट्रक की चपेट में आई तीसरी बाइक पर सवार दो सगे भाइयों पवन दीक्षित (18) और रमन दीक्षित (16) निवासी धाम बांध (सजेती) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों हमीरपुर से रसोई गैस सिलेंडर लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। सजेती एसओ लोकेंद्र पाल सिंह ने बताया कि हालत गंभीर होने पर पवन व रमन को जिला अस्पताल हमीरपुर से कानपुर रेफर किया गया। पवन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ट्रक कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है।