{"_id":"61157c548ebc3e7515569209","slug":"truck-driver-hanged-himself-akbarpur-news-knp6459215192","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
रनियां। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में बुधवार रात ट्रक चालक ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह घटना की जानकारी पर परिजन बिलखने लगे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में पत्नी से कहासुनी होने के बाद आत्महत्या करने की बात सामने आई है।
रनियां के आर्यनगर प्रथम निवासी दौलत सिंह (34) ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। बुधवार को पत्नी गीता देवी से उसकी किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद वह खाना खाकर सोने चला गया। सुबह पत्नी व बेटी विद्या देवी, बेटा अभिषेक की नींद खुली तो आंगन के जाल से दौलत का शव लटका मिला।
बच्चे व पत्नी बिलखने लगे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। रनियां चौकी इंचार्ज अनुराग पांडेय ने बताया कि गृह कलह में युवक के जान देने की बात सामने आई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)