{"_id":"5c6025abbdec2273875d5808","slug":"truck-crushes-couple-woman-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसाः बालू लदे ट्रक ने दंपति को कुचला, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसाः बालू लदे ट्रक ने दंपति को कुचला, महिला की मौत
Sun, 10 Feb 2019 06:52 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 10 Feb 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में आसीवन थानाक्षेत्र के चकलवंशी-संडीला मार्ग पर रसूलाबाद के पास सड़क पर पड़ी गिट्टियों पर बाइक सवार दंपति फिसल कर गिर पड़े। तभी विपरीत दिशा से आ रहे बालू लदे ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। घटना में महिला की मौके पर मौत हो गई है और पति घायल हो गया।मौका पाकर चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एबी नगर निवासी इदरीश (40) पुत्र नन्हू अपनी पत्नी सूफिया (38) के साथ संडीला में अपने बड़े भाई अमीश से मिलने गए थे। लौटते वक्त दोपहर को थानाक्षेत्र के उन्नाव-संडीला मार्ग पर रसूलाबाद चौराहे के पास सड़क पर पड़ी गिट्टियों के कारण बाइक फिसल कर सड़क पर गिर गई। तभी संडीला की ओर जा रहे बालू लदे ट्रक ने उनको रौंद दिया। ट्रक का पहिया पत्नी सूफिया के ऊपर चढ़ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।
सूचना पर पहुंचे रसूलाबाद चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार दुबे ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति इदरीश ने बताया कि उसके बड़े भाई परिवार सहित संडीला में रह कर राजमिस्त्री का काम करते हैं।