फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Truck crushed the couple riding bike, woman died

ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा पत्नी की मौत, शादी की खुशियां गम में बदलीं

Mon, 09 Dec 2019 12:20 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 09 Dec 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
Truck crushed the couple riding bike, woman died
घटना के बाद मौके पर रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
बिल्हौर में लखनऊ-इटावा राजमार्ग से नानामऊ तट पर गंगा स्नान को जा रहे एक बाइक सवार दंपति को ददिखा गांव के सामने ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में पत्नी की मौके पर मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गए। घटना रविवार की भोर में हुई। दुर्घटना करने वाले ट्रक चालक का पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन


घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी की शादी करने के बाद दंपति गंगा नहाने जा रहे थे। बाइक सवार हेलमेट लगाए हुए थे। इंसपेक्टर ज्ञान सिंह ने बतायाकि ककवन निवासी विनोद कुमार और उनकी पत्नी उमा देवी (40) ने अपनी पुत्री सरिता का विवाह एक दिसंबर को गुरसहागंज जिला कन्नौज में किया था।
विज्ञापन


संस्कार के मुताबिक रविवार की भोर विनोद अपनी पत्नी उमा को बाइक से नानामऊ गंगा तट पर स्नान के लिए जा रहे थे। अभी विनोद ददिखा गांव पर ही पहुंचे थे तभी ट्रक ने टक्कर मार दी। विनोद बाइक समेत सड़क पर घिसटते काफी दूर जा गिरे, जबकि पत्नी उमा ट्रक के पहिए के नीचे आ गईं और मौके पर मौत हो गई। विनोद के चीखने चिल्लाने पर राह गुजर रहे लोगों ने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मातम में बदलीं शादी की खुशियां
किसान विनोद और पत्नी ने रविवार को पंडित जी को घर में पुत्री के विवाह के बाद दामाद, पुत्री को बुलाकर कथा का आयोजन किया था। मृतका उमा के पुत्र शीपू ने बताया कि मम्मी-पापा से पंडित जी ने गंगा स्नान के बाद कथा कराने को कहा था, और गंगा स्नान कर सूचना देने को कहा था, लेकिन गंगा स्नान के पहले ही दुर्घटना हो गई। मां की मौत की सूचना पर नवविवाहिता पुत्री सरिता का रो-रोकर बुरा हाल है। ककवन के वांशिदों में दिनभर यही चर्चा रही कि कथा की जगह उमा की चिंता ने शादी की खुशियों को गम में बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed