{"_id":"5c167d38bdec2253a167219f","slug":"truck-collides-with-bike-water-corporation-employee-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, जल निगम कर्मी की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, जल निगम कर्मी की मौत, बेटा घायल
Sun, 16 Dec 2018 09:58 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 16 Dec 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्त की बेटी की गोदभराई में शामिल होकर लौट रहे रायबरेली में तैनात जलनिगम कर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि बेटा घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित भाग निकला। हादसे के वक्त बाइक चालक हेलमेट लगाए था। ये दर्दनाक हादसा यूपी के उन्नाव जिले में हुआ।
रायबरेली जनपद के रनापुर सरेनी निवासी जसवंश सिंह (57) रायबरेली में ही जलनिगम में लिपिक के पद पर तैनात थे। रविवार दोपहर वह बेटे सोनू (29) के साथ बाइक से बिहार थानाक्षेत्र के बक्सर में एक दोस्त की बेटी के गोदभराई में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद वह बेटे के साथ बाइक से रायबरेली लौट रहे थे।
बक्सर-ऊंचगांव मार्ग पर बारासगवर थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। पिता-पुत्र उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। जसवंश सिंह जब तक संभल पाते ट्रक की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जसवंश व सोनू को लेकर सुमेरपुर अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में डाक्टर ने जसंवश को मृत घोषित कर दिया।