फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Truck collided with the minister of state car

यूपी: ट्रक ने राज्यमंत्री की कार में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे

Wed, 03 Feb 2021 08:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 03 Feb 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
Truck collided with the minister of state car
ट्रक ने राज्यमंत्री की कार में मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले के शुक्लागंज में जाजमऊ के त्रिभुवनखेड़ा मोड़ के पास समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति राज्यमंत्री गिरिराज सिंह धर्मेश की कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। कार चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा बच गया और मंत्री व उनका विभागीय स्टाफ बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


मंत्री के कार चालक की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली। बुधवार शाम करीब पांच बजे मंत्री का काफि ला लखनऊ से उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के  जाजमऊ होकर महोबा की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


मंत्री की कार ने ट्रक को ओवरटेक किया, जिस दौरान ट्रक अनियंत्रित हो गया और आगे चल रही मंत्री की कार में साइड से टक्कर मार दी। कोतवाल गंगाघाट अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि कोई हताहत नहीं हुआ है। ट्रक चालक गौरीशंकर चौरसिया निवासी पिटाकपुर कोतवाली जिला महोबा को हिरासत में ले लिया गया है। मंत्री का काफि ला महोबा को रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed