फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   truck carrying Tractor inversed at express way in unnao

एक्सप्रेस-वे पर पलटा ट्राला, ताश के पत्तों की तरह बिखरे ट्रैक्टर, लग गया लोगों का हुजूम

Wed, 21 Nov 2018 12:41 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 21 Nov 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
truck carrying Tractor inversed at express way in unnao
क्षतिग्रस्त हुए ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बांगरमऊ के ग्राम सिरधरपुर के सामने सोमवार देर रात ट्रैक्टरों से लदा एक ट्राला अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। ग्रामीणों ने डायल 100 को सूचना दी। पुलिस ने ट्राला के केबिन में फंसे चालक-परिचालक को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला और गंजमुरादाबाद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हादसे में ट्राला पर लदे सभी ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गए। 
विज्ञापन


सोमवार रात एक्सप्रेस वे के रास्ते एक ट्राला लखनऊ जा रहा था। ट्राला पर सात ट्रैक्टर लदे थे।  जिला कन्नौज के थाना सौरिख अंतर्गत ग्राम नगला तेज निवासी दीपक (25) पुत्र रामप्रकाश ट्राला चला रहा था। इसी गांव का क्लीनर प्रदीप (20) पुत्र जागेश्वर केबिन में बैठा था। ग्राम सिरधरपुर के सामने ट्राला बैरीकेडिंग तोड़ते हुए एक्सप्रेस वे के किनारे स्थित गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन


 

गहरी खाई में गिरते ही उसमें लदे नए ट्रैक्टर इधर-उधर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गए

truck carrying Tractor inversed at express way in unnao
क्षतिग्रस्त हुए ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
गहरी खाई में गिरते ही उसमें लदे नए ट्रैक्टर इधर-उधर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गए।  पुलिस व यूपीडा के गश्ती दल ने दोनों घायलों को गंजमुरादाबाद स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। कोतवाली पुलिस ने घटना की सूचना चालक के परिजनों और ट्राला मालिक को दी है। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि हादसा क्यों हुआ इसकी जांच की जा रही है। ट्राला मालिक व घायल चालक और परिचालक के घर वाले भी यहां आ रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed