{"_id":"5d4efc828ebc3e6cec0c8d88","slug":"truck-bus-accident-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों से खचाखच भारी बस में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों से खचाखच भारी बस में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री
Sat, 10 Aug 2019 10:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 10 Aug 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
ट्रक से टक्कर के बाद उड़े बस के परखच्चे
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के घाटमपुर में शनिवार की दोपहर सजेती थानाक्षेत्र के गुजेला गांव के पास ट्रक ने सामने से आ रही रोडवेज बस में टक्कर मार दी। जिससे बस में लगे आगे के शीशे टूट गए। वहीं, बस सवार यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है। ग्राम धनौरी, राठ (हमीरपुर) निवासी रोडवेज बस चालक नाथूराम ने बताया कि शनिवार को वह राठ डिपो की रोडवेज बस लेकर कानपुर से हमीरपुर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
सजेती के गुजेला गांव के निकट ट्रक ने साइड से रोडवेज बस में टक्कर मार दी। बस का मुख्य शीशा टूटने के साथ ही कई खिड़कियों के भी शीशे टूट गए। जबकि, बस पर सवार चार-पांच यात्रियों को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
चालक ने बताया कि उसने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। इधर, बस पर सवार यात्रियों को दूसरे साधन से गंतव्य तक पहुंचाया गया।