Kanpur: एफडी कराकर आए थे, बैंक ने किया बीमा, अब बोल रहे हैं किस्तें भरो, बुजुर्ग के साथ हुई धोखाधड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेलो सर, आपने 52 हजार 250 रुपये का बीमा कराया है, आपको 10 सालों तक इतनी ही किस्त जमा करनी होगी वर्ना आपकी पहली किस्त के रुपये जब्त कर लिए जाएंगे। यह फोन 72 साल के पनकी गंगागंज निवासी वंशलाल गुप्ता के पास जब पहुंचा तो वह दंग रह गए। दंग इसलिए भी हुए क्योंकि उन्होंने पीएनबी में इतने रुपये की एफडी कराई थी न की बीमा लिया था।
बैंक में सुनवाई न होने पर उन्होंने सीएम पोर्टल पर शिकायत की। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। आरबीआई ने हाल ही में निर्देश दिए हैं कि बैंक ग्राहकों का जबरन बीमा नहीं करेंगे। ऐसे ही जबरन बीमा के शिकार पनकी गंगागंज निवासी वंशलाल गुप्ता (72) ने बैंक पर धोखाधड़ी का आरोप लगा सीएम पोर्टल पर शिकायत की है। पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच कोतवाली पुलिस को सौंपी है। वंशलाल गुप्ता लोक निर्माण विभाग में चालक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका पंजाब नेशनल बैंक की सोमदत्त प्लाजा शाखा में वर्षों पुराना खाता है।
यह शाखा पहले ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉर्मस की थी। वंशलाल ने बताया कि बीती 14 सितंबर को उन्होंने बैंक जाकर 52 हजार 250 रुपये की एफडी कराई थी। काउंटर पर बैठे बैंककर्मी ने पैसे भी जमा किए थे। एक साल बाद उन्हें रुपये मिलने थे, लेकिन हाल ही में चंडीगढ़ से केनरा एचएसबीसी बीमा कंपनी से उनके पास कॉल आने शुरू हो गए। कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि आपकी एफडी नहीं बीमा हुआ है। दस किस्तें चुकाएं। उन्होंने बैंक अधिकारियों से शिकायत की लेेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। इसी शाखा में एफडी की जगह बीमा होने की शिकायत आजादनगर ख्योरा कटरी निवासी गिरजा मिश्रा, लक्ष्मीपुरवा निवासी कल्लू, पनकी निवासी ज्ञान सिंह ने भी सीएम पोर्टल पर की है। थाना प्रभारी सर्वेंदु पांडेय ने बताया कि मामले की जांच शुरू की गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।