फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Troubled by molestation, the girl hanged herself to death

लॉकडाउन: छेड़छाड़ से परेशान युवती ने फांसी लगाकर जान दी, शव देख घर में मच गया कोहराम

Tue, 12 May 2020 09:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 12 May 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Troubled by molestation, the girl hanged herself to death
फांसी का फंदा - फोटो : फांसी का फंदा
कन्नौज के छिबरामऊ इलाके के एक गांव में सोमवार रात छेड़छाड़ से परेशान युवती ने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन


युवती के पिता ने बताया कि 11 मई की रात करीब 12 बजे अनिल यादव पुत्र ओमकार घर में घुस आया। वह बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। बेटी ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। इस पर पत्नी और भाई आ गया। भाई ने अनिल को पकड़ने का प्रयास किया। वह भाग गया। मंगलवार सुबह बेटी ने कमरे में अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


मामले की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed