{"_id":"5f6e449c8ebc3e9b9774fa08","slug":"trolley-overturned-by-truck-collision-driver-killed-one-injured-pukhranya-news-knp5848148190","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से ट्रॉली पलटी, चालक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से ट्रॉली पलटी, चालक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
पुखरायां(कानपुर देहात)। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर डीघ गांव के सामने ट्रक की टक्कर से ईंट लादकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। जिसमें दबकर ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। दुर्घटना के बाद कानपुर जाने वाली रोड ढाई घंटे बाधित रहा। इस दौरान हाईवे पर क्रॉस से एक ही छोर से वाहनों का आवागमन होता रहा।
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के ही मऊ खास गांव निवासी देवेंद्र राव उर्फ कल्लू (35) गांव का ही ट्रैक्टर भाड़े पर चलाता है। गुरुवार की रात भोगनीपुर से ईंट लादकर कानपुर जा रहा था। उसके साथ ट्रैक्टर में गांव का ही जय प्रकाश सवार था। शुक्रवार की भोर पहर हाईवे पर डीघ गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रॉली में टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। ट्रॉली पलट जाने से चालक और उसका साथी ट्रॉली के ईंटों के नीचे दब गए। सूचना पर पहुंची देवीपुर चौकी पुलिस ने दोनों को ईंटों के नीचे से बाहर निकाला। इलाज के लिए दोनों को जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जय प्रकाश को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया
। इस रोड पर ईंटे बिखरीं होने और ट्रैक्टर-ट्रॉली व ट्रक फंसे होने से भोगनीपुर से कानपुर जाने वाला रोड बंद हो गया। जिसके लिए पुलिस हाईवे पर संकेत लगाकर डीघ गांव के सामने क्रॉस से मावर गांव के सामने क्रॉस पर हाईवे की एक ही पट्टी से वाहनों का आवागमन चालू कराया। ढाई घंटे बाद क्रेन से ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाकर रोड में सफाई कराए जाने के बाद आवागमन सामान्य तरीके से चालू हो सका। मृतक के परिवार के अन्य लोग मजदूरी करते हैं। उसके दो पुत्रियां रानी और दिव्यांशी, पुत्र गोरेलाल और दिव्यांशु हैं। जिनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।