हेल्लो..हां..तलाक तलाक तलाक, कुछ इस तरह से तोड़ दिया एक पवित्र रिश्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के छह साल बाद युवक ने मोबाइल से पत्नी को तलाक दे दिया। रविवार को पत्नी ने पुलिस अधीक्षक एन कोलांची से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है। शहर के राठ रोड कांशीराम कालोनी निवासी रोजी (26) की 2012 में महोबा निवासी शमीम अहमद से मुस्लिम रीति रिवाज के तहत शादी हुई थी।
शादी में 30786 रुपये का मेहर भी बांधा गया था। शादी के बाद पति-पत्नी साथ रहने लगे। पति दिल्ली में किसी कंपनी में काम करता है। रोजी को महोबा में रखे हुए है। रोजी का एक पांच साल का बेटा भी है। छुट्टी मिलने पर पत्नी के पास महोबा आता था।
पत्नी रोजी ने बताया कि दो दिन पहले दिल्ली से उसके पति शमीम ने फोन किया और फोन करने के बाद कोई बात किए बिना तीन बार तलाक कहकर रिश्ता तोड़ दिया। रविवार को रोजी ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में न्याय की गुहार लगाई है। युवती ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उसके पति ने किसी लड़की के साथ दूसरी शादी कर ली है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।