फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Triple murder: Remand of killers who killed husband wife and son approved, crime scene will be repeated

तिहरा हत्याकांड: पति पत्नी और बेटे की हत्या करने वाले हत्यारों की रिमांड मंजूर, दोहराया जाएगा क्राइम सीन

Sat, 09 Oct 2021 12:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 09 Oct 2021 12:35 PM IST
विज्ञापन
Triple murder: Remand of killers who killed husband wife and son approved, crime scene will be repeated
कानपुर में तिहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के फजलगंज में हुए तिहरे हत्याकांड के मामले में कोर्ट ने दोनों हत्यारोपियों की 72 घंटे की पुलिस रिमांड मंजूर कर दी। अब पुलिस माल बरामदगी के साथ ही क्राइम सीन भी दोहराएगी। इसके साथ ही हत्याकांड के पीछे कोई और वजह तो नहीं इसकी भी जांच होगी।
विज्ञापन


फजलगंज के उंचवा मलिन बस्ती में एक अक्तूबर की रात परचून दुकानदार प्रेम किशोर उनकी पत्नी ललिता व 12 साल के बेटे नैतिक की लूट के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने चार अक्तूबर की रात खुलासा कर प्रेम के दोस्त गौरव शुक्ला और हिमांशु को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच हजार रुपये बरामद किए थे। वहीं मृतक के परिजनों ने लाखों रुपये के जेवरात व नकदी लूटे जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने एक सप्ताह की रिमांड के लिए गुरुवार को कोर्ट में अर्जी दी थी। पुलिस शनिवार सुबह दोनों हत्यारोपियों को रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed