फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Treatment of uncontrolled heartbeats in cardiology treatment will done by burning fibers expert gave training

Kanpur: कार्डियोलॉजी में अनियंत्रित धड़कनों का भी इलाज, रेशों को जलाकर होगा उपचार…विशेषज्ञ ने दिया प्रशिक्षण

Wed, 26 Mar 2025 02:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 26 Mar 2025 02:23 PM IST
सार

Kanpur News: सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अवधेश कुमार शर्मा ने बताया कि रेडियो फ्रीक्वेंसी एविलेशन एक ऐसी चिकित्सा पद्धति है, जिसमें तेज धड़कन पैदा करने वाले फाइबर्स को जलाकर रोगी के हृदय की गति को नियंत्रित किया जाता है।

विज्ञापन
Treatment of uncontrolled heartbeats in cardiology treatment will done by burning fibers expert gave training
एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में अब दिल की अनियंत्रित धड़कनों का इलाज हो सकेगा। इसकी शुरुआत कर दी गई है। इसमें दिल की धड़कन बढ़ाने वाले रेशों काे रेडियो फ्रीक्वेंसी एविलेशन से जला दिया जाता है। निदेशक प्रोफेसर डॉ. राकेश वर्मा ने बताया कि इस संबंध में कार्डियोलॉजी में कार्यशाला का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

अनियमित धड़कनों के रोगियों की संख्या अधिक
इसमें ब्रिटेन के क्वीन एलिजाबेथ हॉस्पिटल के इलेक्ट्रो फिजियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. दिव्येंदु खानरा ने डॉक्टरों को प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में रेडियो फ्रीक्वेंसी एलिवेशन विधि से छह रोगियों का उपचार किया गया। निदेशक प्रोफेसर वर्मा ने बताया कि इस विधि से अब रोगियों का नियमित इलाज इंस्टीट्यूट में होगा। दिल की अनियमित धड़कनों के रोगियों की संख्या अधिक है।

विज्ञापन

फाइबर्स को जलाकर हृदय की गति को नियंत्रित किया जाता है
ओपीडी में इस मर्ज के बहुत रोगी आते हैं। सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अवधेश कुमार शर्मा ने बताया कि रेडियो फ्रीक्वेंसी एविलेशन एक ऐसी चिकित्सा पद्धति है, जिसमें तेज धड़कन पैदा करने वाले फाइबर्स को जलाकर रोगी के हृदय की गति को नियंत्रित किया जाता है। इस उपचार के बाद रोगी की दवाओं पर निर्भरता कम हो जाती है। कार्यशाला में डॉ. एमएम रजी, डॉ. प्रवीण शुक्ला, डॉ. मोहित सचान, डॉ. कुमार हिमांशु ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed