फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Trapped many trains, passenger upset

कई ट्रेनें फंसीं, यात्री परेशान

Fri, 24 Jun 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Fri, 24 Jun 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Trapped many trains, passenger upset
गाड़ी लेट होने पर हंगामा करते रेल यात्री। - फोटो : amarujala
कानपुर। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर इलाहाबाद मिर्जापुर के बीच जिगना स्टेशन के पास बुधवार दोपहर ओवरब्रिज निर्माण में लगी क्रेन के ट्रैक पर गिरने से रेल संचालन ठप हो गया। कई ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेल अधिकारियों का कहना है कि देर रात रूट सामान्य होने की संभावना है।
विज्ञापन

कानपुर सेंट्रल से ट्रेनों को दोपहर बाद लखनऊ, वाराणसी के रास्ते मुगलसराय के लिए रवाना किया गया जबकि देर रात राजधानी एक्सप्रेस और दूरंतो को इलाहाबाद के लिए रवाना किया। अन्य ट्रेेनों के रूट डायवर्जन को लेकर स्थिति खराब रही। कभी सूचना मिली कि ट्रेन लखनऊ के रास्ते जाएगी तो कभी सूचना दी गई कि ट्रेन इलाहाबाद के रास्ते मुगलसराय रवाना होगी। डिप्टी एसएस कामर्शियल के अधिकारी ऊहापोह की स्थिति में रहे। स्टेशन अधीक्षक भी इलाहाबाद में अधिकारियों से संपर्क करते रहे।
विज्ञापन

अप लाइन की प्रभावित ट्रेनें
पुरी एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ टाउन-दिल्ली एक्स्प्रेस, महाबोधि, भागलपुर आनंदविहार, राजेंद्र नगर नई दिल्ली को मुगलसराय वाराणसी लखनऊ के रास्ते रवाना किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डाउन लाइन की प्रभावित ट्रेनें
जोधपुर हावड़ा, दिल्ली डिब्रूगढ़ टाउन, नई दिल्ली गोहाटी, आनंद विहार गोहाटी, नई दिल्ली हावड़ा, पुरी, कालका एक्सप्रेस, महानंदा, नई दल्ली भुवनेश्वर, नई दिल्ली सियालदह को कानपुर से लखनऊ वाराणसी के रास्ते रवाना किया। 

स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा
कोलकाता आनंद विहार निरस्त किए जाने पर दो नंबर प्लेटफार्म पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद स्टेशन अधीक्षक कक्ष के सामने नारेबाजी भी की। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed