{"_id":"5ec6de7a8ebc3e90343d67ad","slug":"transport-ramadevi-news-knp56137112","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद फ्लाइट एक से, बुकिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद फ्लाइट एक से, बुकिंग शुरू
विज्ञापन
कानपुर। सरकार ने भले ही 25 मई से घरेलू उड़ानें शुरू करने का एलान कर दिया हो लेकिन कानपुर से दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई की हवाई सेवाएं एक जून से शुरू होंगी। इसके लिए बुकिंग भी शुरू हो गई है। विमान संचालन कंपनी स्पाइसजेट ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है।
कानपुर अहिरवां एयरपोर्ट के निदेशक बीके झा ने बताया कि अभी मई का शेड्यूल स्पाइसजेट कंपनी की तरफ से नहीं आया है। उम्मीद है कि दिल्ली की फ्लाइट एक जून से पहले ही शुरू हो जाए। शेड्यूल आते ही इसकी भी सूचना जारी कर दी जाएगी।
दिल्ली से कानपुर आना तीन गुना महंगा : स्पाइसजेट कंपनी एक जून से अपनी तीनों हवाई सेवाएं शुरू कर रही है। एक जून को कानपुर से दिल्ली जाने का किराया तो 2601 (सामान्य) रुपये है लेकिन दिल्ली से कानपुर आना तीन गुने से भी ज्यादा महंगा है। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि दिल्ली में रहकर नौकरी करने वाले यहां के बहुत लोग हैं। लॉकडाउन में काम बंद होने से वापसी करने वालों की भरमार ज्यादा है। इस वजह से भी टिकट भी महंगे हैं।
विज्ञापन
एक जून को किराया
कानपुर से अहमदाबाद : 3468 रुपये
अहमदाबाद से कानपुर : 3516 रुपये
कानपुर से दिल्ली : 2601 रुपये
दिल्ली से कानपुर : 7999 रुपये
कानपुर से मुंबई : 5892 रुपये
मुंबई से कानपुर : 10649