फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   transport minister arrived in unnao bus depot

परिवहन मंत्री के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

Thu, 06 Apr 2017 05:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 06 Apr 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
transport minister arrived in unnao bus depot
परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला
परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को देर रात यूपी के उन्नाव बस डिपो जा पहुंचे। यहां उन्होंने हर एक बस के अंदर साफ-सफाई देखी और यात्रियों से बातचीत भी की। मंत्री ने बताया कि भाजपा की सरकार में उत्तर प्रदेश के सभी बस अड्डों का वातावरण और बेहतर करने के लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। पेड़ पौधों के साथ आकर्षक वॉल पेन्टिंग भी कराई जाएंगी।
विज्ञापन


इसके अलावा परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बताया कि संविदा कर्मचारियों को पर्मानेन्ट किए जाने को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ से बात हुई है। इस पर विचार चल रहा है।  वहीं वेतन समस्याओं को लेकर कर्मचारियों ने मंत्री से बातचीत की। कहा कि वेतन देरी से मिलने के कारण काफी परेशानी होती है। स्वतंत्र देव सिंह को अधिकतर बसों में साफ-सफाई मिली है।
विज्ञापन


डिपो के कुछ कमरे ऐसे थे जहां गंदगी व्याप्त थी उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि आप लोगों को ये समझना चाहिए कि ये जनता की सम्पत्ति है इसे हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed