फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Transformer kept in PHC premises, suspected of harassment

Kanpur News: पीएचसी परिसर में रखा ट्रांसफार्मर, हादसे की आशंका

Sun, 24 Aug 2025 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 24 Aug 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Transformer kept in PHC premises, suspected of harassment
ताखा। क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समथर के परिसर में रखे ट्रांसफार्मर से कई किसान कटिया डालकर मोटर से खेतों की सिंचाई कर रहे हैं। ऐसे में खुले में पड़े यह बिजली के ताल पीएचसी पर आने वाले मरीजों के लिए खतरा बने हुए हैं। इन तारों की चपेट में आकर कभी भी किसी के साथ बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

पीएचसी में इलाज के लिए प्रतिदिन सौ से अधिक मरीजों का आना जाना रहता है। वहीं परिसर में रखे ट्रांसफार्मर से लोग सीधी लाइन जोड़कर अस्पताल परिसर के सामने से ही जमीन पर डालते हुए ले जाते हैं। यहां आने वाले मरीज इन्हीं तारों के बीच से होकर आते जाते हैं। इस समय बारिश का मौसम होने से इन कटे फटे तारों से किसी को भी करंट लगने का खतरा बना रहता है। पीएचसी के पास ही बने एक निजी स्कूल के बच्चे भी यहां से आते जाते हैं ऐसे में उन्हें भी करंट लगने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

बच्चे अकसर पीएचसी परिसर में लगे हैडपंप से पानी पीने के लिए भी आते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार बच्चे तारों में उलझकर गिर भी जाते हैं ऐसे में उनके करंट की चपेट में आने की आशंका बनी रहती है। कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी न तो बिजली विभाग ने कोई कार्रवाई की है और न ही स्वास्थ्य विभाग ही इसको लेकर गंभीर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले पर पीएचसी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मचारी आयुष कुमार ने बताया कि कई बार लोगों को कटिया डालने से रोका गया लेकिन वह दबंगई दिखाते हुए तारों को नहीं हटाते। वहीं, बिजली विभाग के जेई सतेंद्र कुमार ने इस मामले में चैकिंग कर अवैध कटिया डालकर मोटर चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed