{"_id":"601f65517bb6876d3238b629","slug":"training-in-garment-manufacturing-from-9-february-at-csjm-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएसजेएम विश्वविद्यालय में नौ फरवरी से गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएसजेएम विश्वविद्यालय में नौ फरवरी से गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग का प्रशिक्षण
Sun, 07 Feb 2021 09:28 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 07 Feb 2021 09:28 AM IST
विज्ञापन
सीएसजेएम विश्वविद्यालय
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय शहर के युवाओं में कौशल का विकास करके उनको आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करेगा। इसके लिए नौ फरवरी से विवि में 25 युवक युवतियों को गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यह जानकारी शनिवार को सीएसजेएमयू की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने प्रेसवार्ता में दी। विवि एमएसएमई के सहयोग से ईएसडीपी योजना के अंतर्गत युवाओं को छह सप्ताह का प्रशिक्षण देगा। कुलपति ने कहा कि छह सप्ताह में उनको कटिंग, सिलाई, कढ़ाई, कम्यूनिकेशन, मार्केटिंग और बैंक से लोन लेने की जानकारी दी जाएगी।
विभागाध्यक्ष राशि अग्रवाल ने बताया कि पाठ्यक्रम में 16 युवतियों और नौ युवकों ने दाखिला लिया है। इस कोर्स का शुल्क दो सौ रुपया है। इस मौके पर डॉ. विवेक सिंह सचान, प्रो. संजय स्वर्णकार, एमएसएमई के संयुक्त निदेशक वीके वर्मा, राजेश कुमार, प्रो. अंशु यादव और डॉ. आरएन कटियार आदि मौजूद रहे।