फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   train ran at a speed of 100, the railway track tested

100 की स्पीड से ट्रेन दौड़ा जांचा रेलवे ट्रैक, ऊंचाहार से उन्नाव 112 किमी का सफर डेढ़ घंटे में पूरा

Sat, 04 Jan 2020 11:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 04 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
train ran at a speed of 100, the railway track tested
ट्रेन
उन्नाव में रायबरेली-उन्नाव रेलमार्ग का विद्युतीकरण का काम पूरा होने और कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी के निरीक्षण के बाद ऊंचाहार से उन्नाव के बीच इलेक्ट्रिक इंजन ट्रेन का ट्रायल लिया गया। 112 किमी की दूरी 1 घंटे 25 मिनट का समय लगा। 
विज्ञापन


उन्नाव-रायबरेली रेलमार्ग का विद्युतीकरण होने के बाद शुक्रवार को कमिशभनर ऑफ रेलवे सेफ्टी शैलेंद्र कुमार पाठक व डीआरएम संजय त्रिपाठी ने रेल मार्ग का निरीक्षण किया था। उन्नाव से रायबरेली के ऊंचाहार रेलवे स्टेशन तक रेल मार्ग के विद्युतीकरण को जांचने के बाद वापसी में विद्युतीकरण व ट्रैक मरम्मत कार्य की जांच के लिए ट्रेन को 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाया गया।
विज्ञापन


ऊंचाहार से उन्नाव जंक्शन के बीच की 112 किमी की दूरी तय करने में ट्रेन 8:30 बजे रायबरेली के ऊंचाहार रेलवे स्टेशन से रवाना हुई और 9:55 बजे उन्नाव पहुंची। डीआरएम ने बताया कि रेलवे रूट इलेक्ट्रिक इंजन ट्रेन को चलाने के लिए पूरी तरह फिट पाया गया है। जल्द ही ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इससे यात्रियों को सफर पूरा होने में समय की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed