फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Train passes through a broken track

छह इंच टूटी पटरी से गुजरी मालगाड़ी, रुकी रही राजधानी-शताब्दी एक्सप्रेस 

Mon, 25 Sep 2017 11:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 25 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Train passes through a broken track
सरायभूपत रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक फ्रैक्चर को सही करते रेलवे कर्मचारी 
दिल्ली-हावड़ा रेलवे अप ट्रैक पर सोमवार को इटावा सरायभूपत के पास नहर पुल और रेलवे क्रॉसिंग के बीच ट्रैक फ्रैक्चर होने से बड़ा हादसा टल गया। रेलवे लाइन में करीब पांच से छह इंच तक का फ्रैक्चर होने से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। अप लाइन से गुजरने वाली महत्वपूर्ण यात्री गाड़ियों को जहां का तहां रोक  दिया गया। करीब दो घंटे तक ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। रेलवे की तकनीकी टीम ने फ्रैक्चर को सही किया। इसके बाद कॉसन देकर एक एक करके एक्सप्रेस गाड़ियों को निकाला गया।  
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे रेलवे के दो कर्मियों ने अप लाइन पर सराय भूपत रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर नहर पुल और रेलवे फाटक के बीच ट्रैक के ऊपर का हिस्सा जिसे रेलवे की भाषा में हेड कहा जाता है करीब पांच से छह इंच चटका देखा। इसकी सूचना सराय भूपत स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने अप लाइन पर आ रही डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस को 7:37 बजे सराय भूपत स्टेशन पर रोक दिया। उधर, ट्रैक के बाधित होने पर शताब्दी एक्सप्रेस को इटावा में तथा संपर्क क्रांति तथा हमसफर जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों को भरथना में रोकना पड़ गया। हालांकि  सुबह करीब छह बजे बोर नाम की मालगाड़ी इस ट्रैक से पास हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पीडब्लूआई बीके शाहु, टीएएस डीएस मीना, आरपीएफ के एएसआई डीपी सिंह, एसएसपीवे संतोष कुमार मौके पर पहुंचे और ट्रैक को दुरुस्त कराने के कार्य में लगे रहे। करीब नौ बजे से ट्रैक से ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया। इस दौरान करीब दो घंटा तक अप ट्रैक बाधित रहा। 
विज्ञापन

   
घंटे भर पहले गुजरी थी मालगाड़ी
सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पास नहर पुल और फाटक तथा पोल नंबर 1165/ 13-15 के बीच अप लाइन पर रेलवे पटरी का हेड जो करीब छह इंच टूटा था, उसकोे देखने पर रेलवे कीमैन चिन्टू कुमार और चौकीदार रमेश ने 7:08 बजे सूचना सराय भूपत रेलवे स्टेशन मास्टर मो. अहवाल को दी।  जिस समय ट्रैक टूटने की जानकारी मिली उससे पहले करीब छह बजे एक बोर मालगाड़ी इसी अप ट्रैक से पास हुई थी। यानी मालगाड़ी टूटे हेड से गुजरी। गनीमत रही कि कोई यात्री ट्रेन नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉसन लगाकर पास की गई एक्सप्रेस 
सराय भूपत रेलवे स्टेशन पर 12313 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस को सुबह 7:37 बजे से 8:40 बजे तक करीब एक घंटा से अधिक समय तक रोकना पड़ा। राजधानी को कॉसन लगाकर 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से पास किया गया। दूसरी ओर दिल्ली की ओर जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को इटावा स्टेशन पर 7:48 बजे से  9:02 बजे तक रोकना पड़ा।  

भरथना में रुकी रहीं संपर्क क्रांति व हमसफर एक्सप्रेस                
भरथना रेलवे स्टेशन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को 8:10 बजे से 8:50 बजे तक और हमसफर एक्सप्रेस को 7:57 बजे से 8:03 बजे तक रोकने के बाद आगे के लिए रवाना किया गया। 

तीन भागों में बंटी होती है रेल पटरी
रेलवे पटरी तीन भागों में बंटी होती है, इसमें सबसे ऊपरी हिस्सा जिस पर ट्रेनों के पहिया दौड़ते हैं उसे हेड कहते हैं। बीच का हिस्सा जिसे वेब कहते हैं और सबसे नीचे के हिस्से को प्लेन कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed