{"_id":"5c50985dbdec224b7a55447b","slug":"train-engine-fail-in-kanpur-lucknow-rail-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे क्रासिंग के पास फेल हुआ मालगाड़ी का इंजन, दो घंटे ठप रहा कानपुर-लखनऊ मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे क्रासिंग के पास फेल हुआ मालगाड़ी का इंजन, दो घंटे ठप रहा कानपुर-लखनऊ मार्ग
Tue, 29 Jan 2019 11:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 29 Jan 2019 11:47 PM IST
सार
- आधा दर्जन ट्रेनें हुई प्रभावित, दो घंटे तक खड़ी रही चित्रकूट एक्सप्रेस
- दूसरा इंजन लगाकर डाउन ट्रैक किया गया बहाल
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंगाघाट रेलवे स्टेशन के सहजनी रेलवे क्रासिंग के निकट मंगलवार सुबह मालगाड़ी का इंजन अचानक फेल हो गया। करीब दो घंटे तक कानपुर-लखनऊ डाउन रेल मार्ग बाधित रहा। जिससे छह एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित हुईं। इस समस्या के कारण गंगाघाट स्टेशन पर दो घंटे तक चित्रकूट एक्सप्रेस गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।
गंगाघाट रेलवे स्टेशन से मंगलवार की सुबह 8.50 बजे मालगाड़ी लखनऊ की ओर रवाना हुई। करीब 8.55 बजे मालगाड़ी जैसे ही सहजनी रेलवे क्रासिंग के पास पहुंची। रेल पथ पर चढ़ाई होने के कारण अचानक मालगाड़ी का इंजन फे ल हो गया। मालगाड़ी वापस क्रासिंग की ओर आने लगी। मालगाड़ी चालक ने तत्काल ब्रेक लगाया और जानकारी गेट मैन को दी।
इस बीच चित्रकूट एक्सप्रेस गंगाघाट रेलवे स्टेशन पहुंच गई। जिसे रोक दिया गया। स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी का इंजन निकालकर उसे मगरवारा भेजा गया। जहां से इंजन वापस सहजनी रेलवे क्रासिंग की ओर आया और शंटिग कर खड़ी मालगाड़ी को मगरवारा रेलवे स्टेशन पर ले गया। करीब 10.54 बजे कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पूरी तरह से खुला।
विज्ञापन
इसके बाद चित्रकूट एक्सप्रेस को रवाना किया गया। इससे यात्रियों को काफ ी दिक्कतें उठानी पड़ी। रूट बाधित होने से बरौनी ग्वालियर, कुंभ स्पेशल, पुष्पक, प्रयाग इंटरसिटी, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेनें विलंबित रहीं। इन ट्रेनों को गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर 20 से 25 मिनट तक रोक कर लखनऊ को रवाना की गई।