{"_id":"5f8f3da88ebc3e9b902831af","slug":"train-akbarpur-news-knp589699618","type":"story","status":"publish","title_hn":"झींझक क्रासिंग पर फंसे वाहन, रोकी गई मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झींझक क्रासिंग पर फंसे वाहन, रोकी गई मालगाड़ी
विज्ञापन
झींझक रेलवे क्रासिंग पर लगा जाम।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक (कानपुर देहात)। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के झींझक रेलवे फाटक के खुलने पर एक साथ कई वाहन पटरी पर पहुंच गए और फाटक बंद नहीं हो सका। तभी पहुंची डाउन मालगाड़ी को फाटक के पहले करीब छह मिनट तक रोका गया। गेटमैन व पुलिस ने पटरियों से वाहन हटवाकर फाटक बंद किया। इसके बाद मालगाड़ी रवाना हो सकी।
मंगलवार को झींझक रेलवे फाटक के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी थी। वाहनों को निकालने के लिए गेटमैन शैलेंद्र कुमार ने दोपहर 12:24 बजे फाटक खोला। इसी दौरान पहले निकलने की होड़ में एक साथ कई वाहन पटरियों पर पहुंच गए, इस दौरान कुछ ही वाहन निकल पाए थे। तभी 12:32 बजे डाउन की एम्पटी बाक्स मालगाड़ी आ गई। फाटक खुला होने से सिग्नल लाल था। लोको पायलट ने मालगाड़ी को एडवांस सिग्नल के पास रोक लिया। गेटमैन व पुलिस कर्मियों ने वाहनों को पटरी से हटवाया। इसके बाद 12:38 बजे फाटक बंद किया गया तब कहीं मालगाड़ी रवाना हो सकी। जाम में फंसे बान गांव के अमित यादव, गौरी के राहुल, लगरथा के नीरज सेंगर, झींझक के अनमोल गुप्ता ने बताया कि आएदिन क्रासिंग पर जाम लगने से उन लोगों को घंटों फंसकर परेशान होना पड़ता है।
झींझक के स्टेशन मास्टर राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि एक साथ कई वाहन पटरियों पर पहुंच गए थे। इस कारण फाटक बंद नहीं हो सका था। डाउन की एम्पटी बाक्स मालगाड़ी करीब छह मिनट खड़ी रही थी। फाटक बंद होते ही ट्रेन को रवाना कर दिया गया।

फाटक बंद न हो पाने से खड़ी मालगाड़ी।- फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन