फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tragic accident in Kanpur, Four children died by drowning in Amrit Talab, all four had reached for bath after

कानपुर में दर्दनाक हादसा: अमृत तालाब में डूबकर चार बच्चों की मौत, हाफ डे होने के बाद नहाने पहुंचे थे चारों

Sat, 29 Apr 2023 04:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 29 Apr 2023 04:01 PM IST
सार

Kanpur News: नर्वल तहसील में बने अमृत तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकार हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत से चारों बच्चों के शव को तालाब से बाहर निकलवाया।

विज्ञापन
Tragic accident in Kanpur, Four children died by drowning in Amrit Talab, all four had reached for bath after
अमृत तालाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के नर्वल तहसील में हुए दर्दनाक हादसे  में चार मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। एक साथ चार बच्चों की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। चारों बच्चों को सीएचसी सरसौल पहुंचाया, जहां से कांशीराम ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।

विज्ञापन

हादसे की सूचना पर डीएम और सीपी भी कांशीराम ट्रामा सेंटर पहुंचे। वहीं, हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। मिली जानकारी के अनुसार, नर्वल तहसील के मुख्यालय परिसर में नवनिर्मित अमृत तालाब बना है। यहां पर तालाब में उतरने या नहाने पर कोई रोक नहीं लगाई गई।
विज्ञापन

इसके चलते नहाने के दौरान चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बताया जारहा है कि स्कूल में हाफ डे के बाद चारों बच्चे नहाने पहुंच गए थे। सूचना पर पहुंची नर्वल थाने की पुलिस ने चारों बच्चों के शव को तालाब से बाहर निकलवाया है। इसके बाद सीएचसी सरसौल भेजा, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मृतक बच्चों में यह शामिल
हादसे में मरने वाला सक्षम (15) पिता सरोज कुरील कक्षा 10 और अभय सविता (15) पुत्र प्रेमनारायण सविता कक्षा 10 का छात्र है। ये दोनों एसडी मेमोरियल स्कूल में पढ़ते थे। वहीं, कृष्णा (13 ) पिता उमेश चंद्र कक्षा छह का और दिव्यांश अवस्थी (12) पिता कल्लू अवस्थी कक्षा 7 का छात्र है। ये दोनों छात्र डीपी कुशवाहा इंटर कॉलेज में पढ़ते थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed